{"_id":"09d111f97c775bcc66d1c478196a6b8d","slug":"furore-over-criticism-of-kumari-selja","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलजा की आलोचना पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलजा की आलोचना पर हंगामा
यमुनानगर/बिलासपुर
Updated Fri, 28 Mar 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
अंबाला लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी की गुटबाजी खुलकर सामने आई। हुआ यूं कि एक चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान हुड्डा समर्थक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने सैलजा के खिलाफ टिप्पणी कर दी।
इस पर सैलजा समर्थक कार्यकर्ता भड़क गए। वीरवार को बिलासपुर के शिव चौक के समीप कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार वाल्मीकि के चुनावी कार्यालय के शुभारंभ के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता दीपचंद ने माइक लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करना शुरू किया।
इस दौरान उसने कहा कि सैलजा ने अंबाला लोकसभा सीट पर अपने 10 साल के कार्यकाल में कोई विकास कार्य नहीं करवाया है।
इतना सुनते ही वहां मौजूद सैलजा समर्थक भड़क गए और उन्होंने दीपचंद के हाथ से माइक छीन लिया और हंगामा मचाने लगे।
यह नजारा देख कार्यालय में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसके बाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार बंसल ने किसी तरह कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
बाद में साढौरा विधायक राजपाल भूखड़ी ने माइक लेकर बोलना शुरू किया। उन्होंने कहा कि सैलजा ने जितने विकास कार्य करवाए हैं, उतने किसी और ने नहीं करवाए।
विधायक ने सैलजा की बुराई करने वाले कार्यकर्ता को मिलजुल कर काम करने की नसीहत भी दी। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी के अलावा कई अन्य भी मौजूद थे।