फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   FSO and inspector suspended in paddy scam

Yamuna Nagar News: धान घोटाले में एफएसओ व इंस्पेक्टर निलंबित

Tue, 16 Dec 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 16 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
FSO and inspector suspended in paddy scam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। धान घोटाले में सोमवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक ने यमुनानगर में तैनात एएफएसओ देवेंद्र कुमार और प्रतापनगर में कार्यरत इंस्पेक्टर विनोद कुमार को निलंबित कर दिया। दोनों निलंबित अधिकारियों को कैथल के डीएफएससी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
इस कार्रवाई के साथ ही अन्य स्टॉफ की भी बेचैनी बढ़ गई है। क्योंकि दो और इंस्पेक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कार्यालय से मसौदा मुख्यालय में भेजा हुआ है। विभाग की यह कार्रवाई राइस मिलर संदीप सिंगला पर प्राथमिकी दर्ज होने के ठीक एक माह बाद हुई है। एएफएसओ देवेंद्र सिंह की सुपरविजन में ही अनाज मंडियों में धान की खरीद हुई थी। ऐसे में राइस मिलों में दिए जा रहे धान पर निगरानी रखने की अहम जिम्मेदारी उनके कंधों पर भी थी। परंतु नीचे से ऊपर तक काम में लापरवाही बरती गई। इंस्पेक्टर विनोद कुमार प्रतापनगर मंडी में तैनात थे। उनके अधिकार क्षेत्र वाली चार राइस मिलों में सबसे बड़ा घोटाला हुआ। ऐसे में पहली कार्रवाई उन पर ही होनी तय थी।
विज्ञापन

धान गबन मामले में ही हैफेड ने एक सप्ताह पहले सीनियर मैनेजर शैलेंद्र, टेक्नीकल ऑफिसर अनिल कुमार व फील्ड इंस्पेक्टर चंद्रमोहन व राजेश कुमार को निलंबित कर दिया था। हैफेड व डीएफएससी को प्रतापनगर में स्थित चारों राइस मिल में रखे धान की सुपरदारी मिल गई है। चारों राइस मिल एक ही परिसर में स्थित हैं। घोटाले के बाद अब चारों मिलों में करीब 7600 मीट्रिक टन धान बचा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में व्यासपुर न्यायालय में सुनवाई चल रही है। अदालत ने 7600 मीट्रिक टन धान की सुपरदारी दोनों एजेंसियों को दे दी है। अब 3800-3800 मीट्रिक टन धान दोनों एजेंसियों को आधा-आधा दिया जाएगा। इस धान को राइस मिलों से उठाकर दूसरी मिलों में कुटाई करवाई जाएगी। ताकि चावल एफसीआई को सप्लाई किया जा सके।
दूसरे जिलों में भी तलाशी जा रही मिलर की संपत्ति

जिले में धान का सबसे बड़ा घोटाला सामने आने के बाद प्रशासन भी त्वरित कार्रवाई में जुट गया है। नुकसान की भरपाई के लिए राजस्व विभाग ने संदीप सिंगला की सातों राइस मिलों की संपत्ति को मामले से अटैच कर दिया है। इसके अलावा छछरौली में राइस मिल के पास की जमीन व घर को भी मामले से अटैच कर दिया गया है। दूसरे जिलों में भी आरोपी की संपत्ति होने की संभावना जताई जा रही है। इसलिए वहां पर भी संपत्तियों को चिन्हित किया जा रहा है। वहीं आरोपी संदीप सिंगल को पुलिस दोबारा से पूछताछ पर लेगी। इसके लिए एसआईटी ने न्यायालय में अर्जी लगाई हुई है। सीआईए-टू प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मिलर को जेल से पूछताछ के लिए लाया जाएगा। इस पर न्यायालय में 17 दिसंबर को सुनवाई होगी।

विभाग के निदेशक ने एएफएसओ देवेंद्र सिंह व इंस्पेक्टर विनोद कुमार को निलंबित कर दिया है। वहीं न्यायालय से प्रतापनगर की राइस मिलों की आधी-आधी धान की सुपरदारी हैफेड व हमारे विभाग को मिली है। संदीप सिंगला की संपत्तियों को जिले में अटैच कर दिया गया है।

- जतिन मित्तल, डीएफएससी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed