फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   From now being expressed fear of flooding

अभी से सताने लगा बाढ़ का डर

Thu, 17 Apr 2014 12:44 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Thu, 17 Apr 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
From now being expressed fear of flooding
बरसात का मौसम आने को है और इस मानसून में भी अगर सोमनदी में बाढ़ आई तो हमारे खेत-खलिहान तबाह हो जाएंगे। पिछले साल हुए नुकसान से वह अभी तक उभर नहीं पाए हैं।
विज्ञापन


इस पर वन विभाग ने सोमनदी के अली शेरपुर माजरा पुल से जंगल की ओर सीमेंटेड ब्लॉक बनाए जा रहे हैं, इसका निर्माण होने से सोमनदी के पानी का रुख नदी के किनारे बसे गांवों की तरफ हो जाएगा। यदि ऐसा हो गया तो कई गांवों एक साथ उजड़ जाएंगे।
विज्ञापन


डीसी साहब सोम नदी पर ब्लॉक बनवाने से पहले गांवों की तरफ पक्की पटरी बनवाई जाएं। यह गुहार बुधवार को डीसी से मिले लघु सचिवालय गांव अली शेरपुर माजरा, गाडवाली, रामगढ़, सवाई, बनकट, काटरवाली, योगीवाड़ा, चिंतपुर के दर्जनों लोगों ने लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने मामला एसडीएम बिलासपुर को सौंप दिया है। डीसी से मिलने पहुंचे वीर सिंह रामगढ़, सुरेंद्र बनकट, सुरिंद्र, नार सिंह, जयसिंह, जगमेर सिंह, जरनैल सिंह, सतपाल, सतबीर, फूल सिंह, रामस्वरूप, प्रकाश ने कहा कि उन्होंने पिछले साल एसडीएम बिलासपुर को ज्ञापन दिया था। इस पर पंचायत अधिकारी और डीडीपीओ ने बरसाती दिनों में मौका मुआयना कर पटरी बनवाने का आश्वासन भी दिया था।

लेकिन आज तक न पटरी बनवाई गई और न ही इस दिशा में कोई बचाव कदम उठाया गया। अब वन विभाग नदी पर मौजा रामगढ़ संवाई जंगल में सीमेंटेड ब्लॉक का निर्माण करवा रहा है। इससे बरसाती दिनों में सोमनदी का बहाव रामगढ़ संवाई, बनकट, काटरवाली, जोगीवाला, चिंतपुर, ललहाड़ी और खानूवाला की ओर हो जाएगा।


इससे उक्त गांवों में भारी तबाही होगी। ग्रामीणों ने डीसी से गुहार लगाई कि वह मामले में हस्तक्षेप करके वन विभाग की मनमर्जी पर रोक लगाएं और सोमनदी के गांव की तरफ पक्की पटरी बनवाई जाए ताकि लोगों को बाढ़ के प्रकोप से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed