फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud

सवा दो करोड़ रुपये में जमीन का सौदा तय कर बयाने के 28.75 लाख रुपये हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
fraud
छछरौली में लगभग सवा दो करोड़ रुपये की 16 कनाल 14 मरले जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति ने जगाधरी के तीन लोगों से 28 लाख 75 हजार रुपये की राशि लेकर हड़प ली। जमीन का सौदा एक करोड़ 15 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से हुआ था। जब जमीन की रजिस्ट्री कराने का समय आया तो आरोपी मौके पर नहीं पहुंचा। प्रभावित लोगों ने जमीन की रजिस्ट्री न कराने पर जब आरोपी से रुपये मांगे तो उन्होंने उसे धमकाना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भारत सेवक नगर निवासी यासीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जून 2018 को उसने व इंदिरा कॉलोनी निवासी रवि भारद्वाज और श्याम सुंदर पुरी कॉलोनी निवासी प्रीतम सिंह ने शेरपुर मोड निवासी जैमल से छछरौली में 16 कनाल 14 मरले जमीन का सौदा तय किया था। प्रति एकड़
विज्ञापन

एक करोड़ 15 लाख रुपये के हिसाब से इकरारनामा तैयार किया गया था। सौदा तय होने के बाद उन्होंने आरोपी को 20 लाख रुपये बतौर ब्याना के रूप में दिए। बकाया रकम रजिस्ट्री करवाने पर देनी तय हुई। 25 मई 2019 को जमीन की रजिस्ट्री करवाने का समय निर्धारित किया गया। 25 मई 2019 को वे बकाया रकम, अस्टाम खर्च व अन्य खर्च लेकर रजिस्ट्री कराने आ गए। लेकिन आरोपी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने आरोपी से बातचीत की, लेकिन आरोपी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। 18 अक्तूबर 2019 को उन्होंने उक्त जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए आरोपी को नोटिस भेजा। लेकिन उसके बावजूद भी आरोपी ने रजिस्ट्री नहीं करवाई। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत एसपी को दी। एसपी ने मामले की जांच इक्नोमिक सैल द्वारा करवाई। जिसके बाद आरोपी ने बीती 30 जनवरी को उनके हक में 2 कनाल भूमि की रजिस्टरी करवाने का राजीनामा 16 जनवरी को किया था। सात फरवरी को उन्होंने कलेक्टर रेट अनुसार आरोपी को छह लाख रुपये व दो लाख 75 हजार रुपये चैक के माध्यम से दिए। चैक व रुपये लेने के बाद आरोपी ने इस ब्यानामा पर अपने हस्ताक्षर नहीं किए। उन्होंने इस संबंध में आरोपी से बातचीत की, लेकिन आरोपी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आरोप है कि आरोपी जैमल ने इकरारनामा व सौदा तय करने के बाद उनसे झूठ बोलकर साजिश के तहत 28 लाख 75 हजार रुपये हड़पे है। जमीन की रजिस्ट्री न करवाने पर उन्होंने आरोपी से अपने रुपये मांगे। लेकिन आरोपी ने उन्हें रुपये देने से मना कर दिया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी जैमल के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई चरणजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed