फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud

लोन की किस्त जमा करवाए बिना दूसरे को बेच दी कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
fraud
बैंक में लोन की किस्त जमा कार्रवाई बिना ही एक व्यक्ति ने कार को दूसरे को बेच दिया। जब खरीदार को इसका पता चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव प्रतापगढ़ निवासी कर्मवीर ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने कुछ साल पहले बैंक से लोन लेकर टाटा 407 गाड़ी ली थी। 2019 में उसने गाड़ी को जवाहर नगर निवासी राम कुमार को बेच दी। जिस समय उसने रामकुमार को गाड़ी बेची उस समय गाड़ी पर बैंक का लोन बकाया था। रामकुमार ने उससे बैंक का लोन भरने का आश्वासन दिया था मगर इस दौरान आरोपी रामकुमार ने बैंक का लोन नहीं भरा और उसने गाड़ी अन्य व्यक्ति को बेच दी। जब बैंक के अधिकारियों ने उसे फोन कर किस्त जमा करवाने के लिए कहा तो उसने आरोपी रामकुमार से बात की मगर उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed