फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud

फ्रांस भेजने का झांसा देकर दो बार दिल्ली एयरपोर्ट पर घुमाकर वापस ले आया ठग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
fraud
फ्रांस भेजने के नाम पर एजेंट ने जम्मू कालोनी निवासी सतीश कुमार से पांच लाख रुपये लेकर हड़प लिए। रुपये लेने के बाद आरोपी वीजा लगने की बात कहकर दो बार सतीश को दिल्ली एयरपोर्ट भी लेकर गया। लेकिन इसके बाद वापस घर आ गया। बाद में आरोपी ने मोबाइल नंबर बदल लिया और ऑफिस भी बंद कर दिया। आरोपी का पता लगाकर जब उसने उससे रुपये वापस मांगे तो उसने धमकी दी। परेशान होकर सतीश ने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फर्कपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में जम्मू कॉलोनी निवासी सतीश कुमार ने बताया कि वर्ष 2014 में वह विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसे पता लगा कि बराड़ा में एजेंट ने कार्यालय खोला हुआ है। जो लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। वह बराड़ा गए। वहां पर उसकी मुलाकात कुरुक्षेत्र के दबखेडा निवासी मनजीत सिंह से हुई। आरोपी ने उसे फ्रांस भेजने की बात कही। फ्रांस भेजने के लिए आरोपी ने पांच लाख रुपये का खर्च बताया। वह आरोपी की बातों में आ गया और पांच लाख रुपये देने का तैयार हो गया। पहले उसने आरोपी को अपने दस्तावेज और 50 हजार रुपये दिये। इसके बाद आरोपी ने दो किश्तों में पूरे पांच लाख ले लिए। दो बार आरोपी उसे दिल्ली लेकर गया और उसे एयरपोर्ट पर घुमाकर वापस ले आया। लेकिन उसे फ्रांस नहीं भेजा। आरोपी ने उसे वीजा लगते ही जल्द फ्रांस भेजने का आश्वासन दिया। इस तरह से काफी दिन बीत गए। जब भी वीजा नहीं लगा, तो उससे पैसे वापस मांगने के लिए आरोपी के नंबर पर संपर्क किया। लेकिन उसका नंबर बंद मिला। आरोपी ने मोबाइल नंबर बदल लिया था। जब वह उसके कार्यालय पर गया तो उसका वह भी बंद मिला। किसी तरह से उसने उसका पता लगाया और उससे मिलने गए। उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे। लेकिन आरोपी ने उसे रुपये देने से इंकार कर दिया। इस पर उसने आरोपी के खिलाफ एसपी को शिकायत दी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने अब मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed