फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud

केवाईसी अपडेट करने के नाम पर शुगर मिल के रिटायर्ड जनरल मैनेजर के खाते से निकाले 1.60 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
fraud
सरस्वती शुगर मिल के रिटायर्ड असिस्टेंट जनरल मैनेजर से पेटीएम का केवाइसी अपडेट करने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर ने उसके तीन बैंक अकाउंट्स से एक लाख 60 हजार रुपये निकाल लिए। इतना ही नहीं आरोपी ने पेटीएम पर डाला गया उनका मोबाइल नंबर भी बदल दिया। जिससे पैसा निकालते समय ओटीपी भी ठग के मोबाइल नंबर पर आने लगा। खातों से पैसा कटने का मैसेज आने पर रिटायर्ड मैनेजर को उसके साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सदर जगाधरी पुलिस ने उसकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंसल टाउन निवासी 66 वर्षीय दलीप कुमार छतवाल ने बताया कि वह सरस्वती शुगर मिल से रिटायर्ड जनरल मैनेजर है। उसने अपने अकाउंट पेटीएम से जोड़े हुए है। कुछ माह से वह पेटीएम के जरिए ही अधिकतर लेन देन करते आ रहे हैं। 22 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने उन्हें बोला कि आपका पेटीएम का केवाइसी अपडेट नहीं है। यदि आपने अपना पेटीएम जल्द अपडेट नहीं किया, तो आपका अकांउट बंद हो जाएगा। बातचीत के दौरान आरोपी व्यक्ति ने उसे अपने पूरे विश्वास में ले लिया। उसने आरोपी पर विश्वास कर उसके साथ केवाइसी अपडेट करने के लिए जानकारी शेयर करना शुरू कर दी। आरोपी ने उसे एक रुपये डेबिट कार्ड से पेटीएम के खाते में डालने के लिए कहा। जब उसने एक रुपया डाला, तो वह डिकलाइन हो गया। आरोपी ने दूसरे कार्ड से भी इसी तरह से एक रुपया डलवाया, वह भी डिकलाइन हो गया। इस तरह से उसने अपने तीन बैंक खातों से एक-एक रुपये डलवाया। इसके जरिए ही उसने पेटीएम अकाउंट हैक कर लिया। जिसके बाद उनके मोबाइल पर पेटीएम संबंधित मैसेज आने बंद हो गए। आरोपी ने जल्द उसका पेटीएम अपडेट करने की बात कहते हुए फोन काट दिया। कुछ देर बाद ही उसके खाते से 98 हजार व 72 हजार रुपये निकलने के मैसेज आए। इस संबंध में बातचीत करने के लिए जब उसने आरोपी के नंबर पर फोन किया तो वह नंबर नहीं लगा। इसके बाद उसने बैंक में जाकर इसकी जानकारी ली। जहां उसे पता चला कि उसके पेटीएम के माध्यम से ही खातों से नकदी निकाली गई है। उसने इसकी शिकायत सदर जगाधरी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दलीप कुमार छतवाल ने बताया कि आरोपी इतना शातिर है कि उसने पहले पेटीएम का केवाईसी अपडेट करने की बात कहकर उसे फंसाया। जांच के दौरान उसे पता चला कि आरोपी ने उससे जानकारी लेकर उसका पेटीएम पर डाला हुआ नंबर भी बदलकर अपना नंबर डाल दिया। जिसके बाद सभी ओटीपी उसके नंबर पर आने लगे और आरोपी उसके अकाउंट से नकदी निकालने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलीप कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। मामले की साइबर सैल से जांच करवाई जा रही है। जल्द ही आरोपी के नंबर को ट्रेस कर आरोपी तक पहुंचा जाएगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- एसआई मेहमा सिंह, जांच अधिकारी, थाना सदर जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed