{"_id":"6a63c54e2317a03d31049c72","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-160069-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ऋण दिलाने का झांसा देकर 3.65 लाख की धोखधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ऋण दिलाने का झांसा देकर 3.65 लाख की धोखधड़ी
Sat, 25 Jul 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से 40 लाख रुपये का बैंक से ऋण दिलाने का झांसा देकर 3.65 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मुख्य आरोपी मनजीत उर्फ सोनू समेत तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में गांव कलावड़ निवासी प्रीति ने बताया कि मनजीत उर्फ सोनू उनकी जेठ की मिठाई की दुकान पर आया था। उसने खुद को बैंकों से ऋण दिलाने का काम करने वाला बताते हुए 40 लाख रुपये मंजूर कराने का भरोसा दिया। इसके बदले उसने पहले फाइल खर्च के नाम पर 40 हजार रुपये लिए और बाद में अलग-अलग तारीखों में गूगल-पे के माध्यम से 2.45 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए।
इसके अलावा बैंक मैनेजर को देने के नाम पर 1.20 लाख नकद भी ले लिए। महिला का आरोप है कि आरोपी अपनी पहचान राजन और पंडित नामक दो अन्य युवकों से भी कराता रहा, जिन्हें उसने बैंक स्टाफ बताया था। कई महीने बीतने के बाद भी न तो लोन स्वीकृत हुआ और न ही कोई राशि खाते में आई। जब अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और फोन उठाना भी बंद कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने पहले 14 अक्तूबर 2025 को थाना छप्पर में शिकायत दी थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बैंक रिकॉर्ड, गूगल-पे लेनदेन, ऑडियो रिकॉर्डिंग, सीडीआर और अन्य साक्ष्य जुटाए। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने मनजीत उर्फ सोनू सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।