{"_id":"6a13474baa90c60d7c05bee7","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-156653-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फेसबुक पर रिश्तेदार बताकर पौने तीन लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फेसबुक पर रिश्तेदार बताकर पौने तीन लाख की धोखाधड़ी
Mon, 25 May 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 25 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। तेजली निवासी युवक को उनके ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले रिश्तेदार की फेसबुक आईडी से मैसेज भेजकर पौने तीन लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
तेजली निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनका साला हरीश ऑस्ट्रेलिया में रहता है। 17 मई को उनके फेसबुक अकाउंट पर हरीश की आईडी से मैसेज आया, जिसमें पहले सामान्य बातचीत की गई। इसके बाद बताया गया कि वह उनके खाते में दस लाख रुपये ट्रांसफर कर रहा है, जिन्हें बाद में वापस ले लेगा। अगले दिन हरीश की फेसबुक आईडी से संदेश आया कि उसे तत्काल वीजा ऑफिस में कुछ रुपये जमा कराने हैं। साथ में बैंक ऑफ बड़ौदा का खाता नंबर भेजते हुए कहा गया कि अभी रकम भेज दें और बाद में दस लाख रुपये में से काट लें। रिश्तेदार की बात समझकर राजेश ने आरटीजीएस से 2.75 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। संवाद