{"_id":"6a03796fa2ecb383970e235a","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-155965-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दक्षिण कोरिया भेजने का झांसा देकर 11.90 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दक्षिण कोरिया भेजने का झांसा देकर 11.90 लाख की ठगी
Wed, 13 May 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 13 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी एक युवक को दक्षिण कोरिया में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 11.90 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने युवक की मां की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रोफेसर कॉलोनी निवासी बबली ने शहर यमुनानगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा आयुष पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान फरवरी में उनकी मुलाकात विजेंद्र कांबोज, विजय कांबोज और विनय कांबोज से हुई। आरोपियों ने खुद को युवाओं को विदेश भेजने का काम करने वाला बताकर भरोसा दिलाया कि वे आयुष को दक्षिण कोरिया भेज देंगे, जहां उसे अच्छी नौकरी मिल जाएगी।
वह आरोपियों की बातों में आ गई और फरवरी से अप्रैल के बीच अलग-अलग समय पर उन्हें कुल 11.90 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि रकम लेने के बावजूद आरोपियों ने न तो आयुष को विदेश भेजने की कोई प्रक्रिया पूरी की और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया। बार-बार पूछने पर आरोपी टालमटोल करते रहे।
विज्ञापन
खुद को ठगा महसूस करने पर बबली ने पुलिस से शिकायत की। प्रारंभिक जांच के बाद शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने विजेंद्र कांबोज, विजय कांबोज और विनय कंबोज के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।