{"_id":"69fa4d2926a86b43bb0455fc","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-155578-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 1.48 करोड़ की ठगी में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 1.48 करोड़ की ठगी में आरोपी गिरफ्तार
Wed, 06 May 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 06 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने निवेश के नाम पर एक करोड़ 48 लाख रुपये की ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान पंजाब के लुधियाना निवासी सुखप्रीत के रूप में हुई है, जिसने अपने बैंक खाते का इस्तेमाल ठगी की रकम के लेन-देन के लिए कराया था।
सेक्टर-18 निवासी एक अधेड़ ने जनवरी माह में साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया था। लिंक पर क्लिक करने के बाद वह एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गया, जहां निवेश पर भारी मुनाफे का लालच दिया गया। झांसे में आकर उसने धीरे-धीरे 1.48 करोड़ रुपये निवेश कर दिए। शुरुआत में तो उसे लाभ मिलता रहा लेकिन बाद में उसे मिलना बंद हो गया। आरोपियों के मोबाइल नंबर भी बंद आने लगे।
जब पीड़ित ने अपनी रकम निकालने की कोशिश की तो उसे कोई भुगतान नहीं मिला। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी में इस्तेमाल बैंक खाता सुखप्रीत का था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।