फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud

Yamuna Nagar News: ईंट भट्ठा मालिक से 8.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Sun, 26 Jul 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 26 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ईंट भट्ठे पर मजदूर उपलब्ध कराने का झांसा देकर भट्ठा मालिक से 8.80 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने मॉडल कॉलोनी निवासी भट्ठा मालिक की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के एक ठेकेदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में मॉडल कॉलोनी निवासी हरमिंद्र सिंह ने बताया कि वे ईंट भट्ठा चलाते हैं। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के गांव साइनपुरवा का रहने वाला शाकिर निकासी ठेकेदारी का काम करता है। शाकिर ने भट्ठा मालिक को अपने झांसे में लिया और सीजन के लिए मजदूर उपलब्ध कराने का पक्का भरोसा दिया। मजदूरों को लाने और एडवांस के नाम पर आरोपी ने हरमिंद्र सिंह से अलग-अलग बार में कुल आठ लाख 80 हजार रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन

आरोप है कि जब भट्ठा शुरू होने का समय आया औरमजदूरों की जरूरत पड़ी, तो आरोपी शाकिर मजदूर भेजने में आनाकानी और टालमटोल करने लगा। बार-बार संपर्क करने के बाद भी जब मजदूर नहीं पहुंचे, तो 22 अक्तूबर 2025 को हरमिंद्र सिंह आरोपी के पैतृक घर पहुंचे। वहां रुपये लौटाने की बात कहने पर शाकिर भड़क गया और उसने पैसे वापस करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं, उसने उल्टा पांच लाख रुपये और मांगते हुए भट्ठा मालिक को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंनें किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई और वापस लौटकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि आरोपी ठेकेदार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed