फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud

Yamuna Nagar News: कारोबारी से साइबर ठगी में महाराष्ट्र से पकड़ा आरोपी

Sun, 21 Jun 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 21 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के कारोबारी से 95.74 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में संलिप्त एक आरोपी उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के गांव जमुनाई निवासी रामधन वर्मा को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर चार दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। उसे महाराष्ट्र के भिवंडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि जगाधरी निवासी एक कारोबारी के मोबाइल नंबर को साइबर ठगों ने निशाना बनाया था। यह नंबर कंपनी के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन से जुड़ा हुआ था। ठगों ने मोबाइल नंबर का सिम जारी करवा लिया और उसके जरिए बैंक खातों तक पहुंच बनाकर 95 लाख 74 हजार रुपये निकाल लिए थे। ठगी की वारदात ऐसे समय हुई जब शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के कारण कारोबारी ने मोबाइल पर आने वाले ओटीपी और बैंक ट्रांजेक्शन की जानकारी पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

सोमवार को कार्यालय पहुंचकर खाते की जांच करने पर बड़ी रकम गायब होने का पता चला। इसके बाद 25 मई को साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से करीब 22 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ठगी के नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed