फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud of Rs 7.80 lakh on the pretext of getting a house

Yamuna Nagar News: मकान दिलाने का झांसा देकर 7.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Sat, 15 Feb 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 15 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 7.80 lakh on the pretext of getting a house
यमुनानगर। मकान दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने महिला से 7.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। महिला का आरोप है कि आरोपी पुलिस विभाग में तैनात है और झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेलवे बाजार निवासी महिला बीरा ने एसपी यमुनानगर को दी शिकायत में बताया कि उनकी एक व्यक्ति से पहचान थी। व्यक्ति ने कहा कि वह जगाधरी में एक मकान दिलवा देगा। मकान का सौदा भी 11 लाख 80 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। इसके बाद उसने दो लाख रुपये बयाने के रूप में दे दिए। इसके बाद कुछ दिन बाद दो लाख रुपये एक फाइनेंस कंपनी से कर्ज लेकर दे दिए। इसके बाद आरोपी ने कहा कि मकान पर ऋण है। जिसे पूरा करने के लिए उसने 3,80,000 रुपये भी नकद दिए । बाद में उसने मकान की रजिस्ट्री कराने से इंकार कर दिया। महिला का कहना है कि आरोपी व्यक्ति पुलिस विभाग में तैनात है और झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed