फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dense fog in the morning, possibility of cloudy sky for two days

Yamuna Nagar News: सुबह घना कोहरा, दो दिन बादल छाने की संभावना

Thu, 26 Feb 2026 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 26 Feb 2026 03:51 AM IST
विज्ञापन
Dense fog in the morning, possibility of cloudy sky for two days
जगाधरी। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे और आसमान में छाए बादलों से हुई। इस कारण बादलों की ओट से निकली हल्की धूप सुबह बेअसर रही। दोपहर में धूप तेज के साथ तापमान में भी वृद्धि हुई। तेज हवा के कारण शाम को अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड रही। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने दो दिनों तक मौसम के परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है। इस दौरान बादल छाने के साथ तेज ठंडी हवा चलने का अनुमान है, इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। विभाग के अनुसार अगले सप्ताह सर्दी से राहत मिलेगी और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मौसम में बदलाव का कारण पहाड़ों से आ रही सर्द हवाएं रहीं। दिनभर करीब 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने ठंड बरकरार रखी। हालांकि, दोपहर में धूप खिलने से अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई और यह 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन ढलने के बाद सर्द हवा की गति ने परेशानी बढ़ा दी। शाम होते ही सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। तेज हवा के कारण लोगों को परेशानी हुई। संवाद
विज्ञापन




---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed