{"_id":"67e1bfe208f05c580800b9ef","slug":"fraud-of-rs-24-lakh-in-the-name-of-selling-land-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-135066-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जमीन बेचने के नाम पर 24 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जमीन बेचने के नाम पर 24 लाख रुपये की ठगी
Tue, 25 Mar 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। एक बुजुर्ग महिला ने एक व्यक्ति पर जमीन का सौदा कराकर 46 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने अदालत के आदेश पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
एफआईआर के मुताबिक, अंगूरी देवी ने अदालत में याचिका दाखिल की थी। उनका कहना था कि उन्होंने आरोपी के माध्यम से वर्ष 2006 में अपनी नौ कनाल भूमि बेची थी। जिसमें आरोपी प्रॉपर्टी डीलर था। आरोपी ने उस समय प्रलोभन दिया कि उस पैसे से दूसरी जगह जमीन खरीद लें। आरोपी ने डेढ़ एकड़ भूमि दिखाई थी और कहा था कि यह भूमि बिक्री के लिए है। जमीन सौदा 46 लाख रुपये में तय हुआ था। आरोपी ने पूरी पेमेंट लेकर जमीन का बैनामा नहीं कराया गया।
अंगूरी देवी का कहना है कि इसकी शिकायत पुलिस अफसरों से की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर शहर थाना जगाधरी में आरोपी लालचंद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से युवक की मौत : यमुनानगर। कालाअंब स्थित फैक्टरी में काम से जा रहे एक बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रंजीतपुर निवासी गोल्डी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका दोस्त गांव मिल्कड़ा निवासी 22 वर्षीय मिंटू काला आम फैक्टरी में काम करता था। वह दोनों एक साथ बाइक से काम करने के लिए आते थे।
सोमवार सुबह वह फैक्टरी में जाने के लिए मिंटू का इंतजार कर रहा था। काफी देर तक जब मिंटू बाइक लेकर नहीं आया तो उसने मिंटू को फोन किया। फोन पर पता चला कि मिंटू को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी है। संवाद