फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud of Rs 12 lakh in the name of sending to Canada

Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने के नाम 12 लाख की ठगी

Sun, 18 Aug 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 Aug 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 12 lakh in the name of sending to Canada
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। कनाडा भेजने के नाम पर बसंत नगर निवासी रामचंद्र से 12 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोप चोपड़ा गार्डन निवासी दीपक कमल, उसके पिता वेद प्रकाश, मां जसविंदर कौर व मीनाक्षी पर लगा है। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

शिकायत में रामचंद्र ने बताया कि उसकी मुलाकात चोपड़ा गार्डन निवासी वेद प्रकाश से हुई। वेद प्रकाश ने उसे कहा कि उसका लड़का दीपक कमल युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है। उसकी जानकारी में कोई ऐसा लड़का हो जो विदेश जाना चाहता है। उसका लड़का दीपक कमल उसे विदेश भेज देगा। इस दौरान आरोपी वेद प्रकाश ने उसे अपनी पत्नी जसविंदर कौर व मीनाक्षी से मिलवाया।
विज्ञापन

रामचंद्र ने बताया कि उसका भतीजा 12वीं पास है। उसने अपने भतीजे को विदेश भेजने के नाम पर दीपक कमल से बात की। आरोपियों ने उसे 12 लाख रुपये में कनाडा भेजने का आश्वासन दिया। वह आरोपियों की बातों में आ गया। उसने 24 जून 2021 को आरोपियों को 12 लाख रुपये दे दिए। आरोपियों ने उसके भतीजे को जल्द ही कनाडा भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने उसके भतीजे को कनाडा नहीं भेजा। जब उसने इस बारे आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर जब उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने पैसे देने से मना कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed