फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud of lakhs on the pretext of giving franchise

Yamuna Nagar News: फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर लाखों की ठगी

Thu, 13 Mar 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 13 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Fraud of lakhs on the pretext of giving franchise
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हल्दी राम कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 31.76 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी पीड़ित का कहना है कि फ्रेंचाइजी के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
न्यू हमीदा काॅलोनी निवासी संजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने हल्दी राम कंपनी की वेबसाइट पर यमुनानगर में फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन मांगा था। उसने फ्रेंचाइजी लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया। इसके बाद उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को कंपनी का कस्टमर रिलेशन मैनेजर विपिन गुप्ता बताया और फ्रेंचाइजी के दस्तावेज मांगे। इ
विज्ञापन

स पर तीन फरवरी 2025 को साइट पर अपलोड कर दिए और 15 फरवरी को रजिस्ट्रेशन के नाम पर 2.36 लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद अलग-अलग तारीख में 31.76 लाख रुपये जमा करा लिए। पैसे जमा होने के बाद विपिन गुप्ता ने कहा कि वह साइट देखने के लिए छह मार्च को यमुनानगर आएंगे। वह नहीं आए और फोन भी बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार ने बताया कि उसके बाद उन्होंने बैंक में पहुंच कर खाते की डिटेल मांगी तो वह खाता लोकनाथ स्वामी के नाम पर था। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ साइबर क्राइम थाना रविकांत ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। बैंक डिटेल खंगाले जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed