फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud of lakhs in the name of sending to America

Yamuna Nagar News: अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

Thu, 13 Mar 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 13 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fraud of lakhs in the name of sending to America
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने अमेरिका भेजने के नाम पर कई देशों में घुमाया। जब युवक को अमेरिका नहीं भेजा गया तो आरोपियों से पैसे वापस मांगे। आरोपियों ने पैसे लौटाने से भी इन्कार कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला थाना छप्पर क्षेत्र का है। कोतरखाना गांव निवासी बलजिंद्र सिंह ने शिकायत में बताया कि उसका बेटा विदेश जाना चाहता था। इस बारे में गांव के ही मलकीत से उसकी बात हुई थी। मलकीत ने अपने कुछ जानकरों के माध्यम से विदेश भेजने की बात कही थी। मई 2023 में बलजिंद्र की आरोपियों से एक रेस्टोरेंट में मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन

आरोपियों ने अमेरिका भेजने और नौकरी दिलाने पर 44 लाख रुपये का खर्च बताया था। बलजिंद्र ने उसी दिन ढाई लाख रुपये नगद देकर फाइल तैयार करने को कहा था। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि पहले उसका दुबई का वीजा लगवा देते हें। वहां से सीधा अमेरिका भिजवा देंगे। इसके बाद बेटे को दुबई भेज दिया गया। वहां पर उसे एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया और वीजा फर्जी होने के कारण वापस भारत भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसे दोबारा दुबई भेजा और वहां से ईरान भेज दिया गया। ईरान में कुछ दिन रखने के बाद उसे अजरबेजान देश में भेज दिया गया। वहां से सैनेगल देश भेजा और फिर वहां से गांबिया देश भेज दिया गया। आरोपियों ने गांबिया से अमेरिका भेजने की बात कही। इसके बाद उसे वापस सैनेगल भेज दिया गया। वहां से उसे थाइलैंड के रास्ते वियतनाम भेज दिया। इस पूरे दौर में 30 लाख 20 हजार रुपये भी आरोपियों ने ले लिए।

बलजिंद्र का आरोप है कि आरोपी पांवटा साहिब निवासी सेवा सिंह हिमाचल पुलिस में तैनात है। जिस कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। शिकायत के आधार पर छप्पर पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह निवासी पांवटा साहिब, मलकीत सिंह, गुरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed