{"_id":"67d9c6850f9b0607e8051a70","slug":"fraud-of-lakhs-in-the-name-of-sending-abroad-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-134707-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Wed, 19 Mar 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। छोटी लाइन दुर्गा गार्डन निवासी कुणाल वर्मा को विदेश भेजने के नाम पर दो लाख 46 हजार रुपये हड़प लिए गए। आरोप केयर ऑफ दिव्या इमीग्रेशन लाडवा के संचालक मुकेश सैनी पर लगा है। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
कुणाल वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसके पिता राकेश वर्मा की मुलाकात केयर ऑफ दिव्या इमीग्रेशन लाडवा के संचालक मुकेश सैनी से हुई। मुकेश सैनी ने उसके पिता को बताया कि वह लोगों को विदेश भेज कर वहां पर रोजगार दिलवाने का काम करता है। वह उसके लड़के कुणाल वर्मा को भी यूरोप के देश में भेज देगा।
वहां पर उसे अच्छा रोजगार मिल जाएगा। इस दौरान आरोपी मुकेश सैनी ने उसके पिता राकेश वर्मा से अलग-अलग करके तीन लाख रुपये ले लिए और जरूरी दस्तावेज भी अपने पास रख लिए। मगर काफी दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी ने उसे विदेश नहीं भेजा। जब उसने इस बारे में मुकेश से बात की तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
इस दौरान मुकेश ने पंचायती समझौते में दो लाख 46 हजार रुपये वापस देने का वादा कर लिया। इस दौरान आरोपी ने उन्हें चेक दिया। चेक बैंक में लगाया तो बाउंस हो गया। उन्होंने इस बारे आरोपी से बात की मगर उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस ने आरोपी मुकेश सैनी के खिलाफ धोखाधड़ी किया आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।