{"_id":"65bac37f4bf80a1b830ccb1a","slug":"fraud-in-the-name-of-converting-crypto-currency-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-113207-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: क्रिप्टो करेंसी को कन्वर्ट कराने के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: क्रिप्टो करेंसी को कन्वर्ट कराने के नाम पर ठगी
Thu, 01 Feb 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। क्रिप्टो करेंसी को कन्वर्ट कराने के नाम पर महाराष्ट्र के विक्रमजीत ने कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया। आरोपी ने करनाल की शुभएक्स प्लेटफार्म कंपनी के कानूनी सलाहकार समेत कई कर्मियों से धोखाधड़ी की गई। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर क्राइम थाना पुलिस काे करनाल स्थित शुभएक्स प्लेटफार्म के कानूनी सलाहकार योगेश कुमार ने शिकायत देकर बताया कि उनकी कंपनी पैक्सफुल प्लेटफार्म के जरिए व्यापार करती है जो क्रिप्टो करेंसी, ई-गिफ्ट कार्ड और अन्य डिजिटल सामान खरीदने और बेचने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय डिजिटल बाजार है। इस प्लेटफार्म पर विक्रमजीत सिंह भी व्यापार करता था।
इस प्लेटफार्म के नियम के अनुसार उपयोगकर्ता अपने ही अकाउंट से लेनदेन कर सकता है, लेकिन आरोपी महाराष्ट्र के पुणे सिटी महालुंगे निवासी विक्रमजीत ने धोखाधड़ी की नीयत से अलग-अलग अकाउंट का प्रयोग कर इस डिजिटल प्लेटफार्म से पेमेंट उन खातों में मंगवाई। उनकी कंपनी के भी कर्मियों के खाते में आरोपी ने लेन देन किया। जिससे वह भी अनजाने में इस लेन देन में शामिल हो गए। इसलिए इस केस की गहनता से जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
इस संबंध में उन्होंने साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत दी। आरोपी विक्रमजीत सिंह ने इस तरह से काफी लोगों के साथ ठगी की है। वह खाता धारकों को दो से पांच प्रतिशत कमीशन का लालच देकर उनके खाते में क्रिप्टो करेंसी को कन्वर्ट कराकर पेमेंट मंगवाते थे। इस तरह की ठगी करने का यह बड़ा गिरोह है। इसके साथ ही यह आरोपी फोन करके भी लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। इस शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपी विक्रमजीत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर बलवंत सिंह का कहना है कि आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी इन केसों की तफ्तीश कर रही है। जिनके खातों में ठगी की रकम गई है, पुलिस उसकी भी जांच कर रही है। जल्द ही उन लोगों तक पहुंचकर पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।