फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud 4.10 lakh to sale plot

तेजली में प्लॉट बेचने के नाम पर दो लोगों ने हड़पे 4.10 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
fraud 4.10 lakh to sale plot
पुरानी सब्जी मंडी निवासी प्रवीन कुमार ने दो लोगों पर गांव तेजली में प्लाट बेचने के बहाने चार लाख 10 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि आरोपियों ने उसके प्लाट की रजिस्ट्री नहीं करवाई और जब उन्होंने आरोपियों से अपने रुपये मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत हुडा सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुरानी सब्जी मंडी निवासी प्रवीण कुमार मित्तल ने हुड्डा सेक्टर 17 पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसे वर्ष 2019 में प्लॉट खरीदना था। इस दौरान उसकी मुलाकात किशनपुरा निवासी शकील व जिला कुरुक्षेत्र के गांव मुंझेड़ा निवासी खलील के साथ हुई। आरोपियों ने उसे बताया कि उनका गांव तेजली में प्लॉट पड़ा है। वे उसे बेचना चाहते हैं। आरोपियों ने उससे ब्याना के रूप में चार लाख 10 हजार रुपये ले लिए और जल्द ही प्लाट की रजिस्ट्री करवाने का आश्वासन दिया। काफी दिन बाद भी आरोपियों ने प्लाट की रजिस्ट्री नहीं करवाई। जब उसने इस बारे आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जब उसने आरोपितों से पैसे वापस मांगे तो उसने पैसे देने से भी मना कर दिया। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed