फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four youths were deported after spending eight to nine months in the camp.

Yamuna Nagar News: आठ से नौ माह कैंप में बिताकर डिपोर्ट हुए चार युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Four youths were deported after spending eight to nine months in the camp.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डंकी रूट से गए जिले के चार युवकों अमेरिका गए थे, जो अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लौटे हैं। यह लोग वर्ष-2024 में एजेंटों के झांसे में आकर गलत तरीके से अमेरिका गए थे।
इसके लिए इनके परिवारों ने 40 से 50 लाख रुपये भी खर्च दिए, पर अब इन्हें भारत लौटना पड़ा है। इससे पहले इन्हें अमेरिका में कैंप में आठ से नौ माह तक गुजर बसर करना पड़ा। एक ओर इनके परिवारों को अमेरिका भेजने के नाम पर धोखाधड़ी होने सहित बच्चों से हुए उत्पीड़न का मलाल है, वहीं दूसरी ओर अब बच्चों के सकुश घर लौटने की खुशी भी है। अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत आए जिले के चार युवकों में थाना व्यासपुर क्षेत्र के गांव अजीजपुर कलां निवासी अभिषेक (24) व सागर (26), थाना रादौर क्षेत्र के गांव अंटावा निवासी सूर्य प्रताप (25), थाना छप्पर क्षेत्र के गांव अलीपुरा से हर्ष शामिल है। परिवार के लोग मामले को लेकर कुछ भी बोलने का तैयार नहीं है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत लौटे इन चारों युवकों को वर्ष 2024 में डंकी रूट से एजेंटों ने अमेरिका भेजा था। उन्हें अमेरिका कई देशों से होकर जाना पड़ा। इसमें उनके 40 से 50 लाख रुपये तक खर्च भी हुए, पर गैरकानूनी तरीके से मैक्सिको की सीमा पार करने के बाद अमेरिका की पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और वहां कैंप में करीब आठ से नौ महीने तक रखा गया। इसके बाद वहां से अब चारों युवकों को डिपोर्ट कर भारत भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed