फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four youths riding a bike snatched the iPhone from the sweeper

बाइक सवार चार युवकों ने सफाई कर्मी से छीना आईफोन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Four youths riding a bike snatched the iPhone from the sweeper
यमुनानगर। नेहरू पार्क के पास रात्रि सफाई कर रहे कर्मचारी का बाइक सवार चार बदमाशों ने आईफोन छीन लिया। बदमाश बिना नंबर की बाइक पर आए थे। एक युवक बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा, जबकि तीन युवकों ने कर्मचारी का मोबाइल छीना। पुलिस ने मामले में अज्ञात चार युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चिट्टा मंदिर कॉलोनी निवासी आशु ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने कुछ दिनों पहले एक आईफोन खरीदा था। रविवार रात करीब सवा 12 बजे वह मॉडल टाउन में नेहरू पार्क के पास सफाई कर रहा था, तभी बिना नंबर की एक बाइक पर चार युवक आए। इनमें से एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि तीन युवक बाइक से उतर कर उसके पास आए। आते ही आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उसके जेब से उसका आईफोन निकाल लिया। इसके बाद तीनों बदमाश उसे धक्का देकर बाइक पर बैठ वहां से फरार हो गए। उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास सफाई कर रहे अन्य कर्मी पहुंचे। उनकी मदद से उसने आरोपियों का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश वहां से फरार हो गए। उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। शहर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह का कहना है कि अज्ञात चार युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed