फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four youths 1 lakh 1 attacked Mandhar sarpanch's cousin

मंधार सरपंच के चचेरे भाई पर हमला कर चार युवकों ने एक लाख 1

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Four youths 1 lakh 1 attacked Mandhar sarpanch's cousin
गांव मंधार सरपंच के चचेरे भाई से मारपीट कर एक लाख 18 हजार रुपये लूट लिए गए। वारदात थाना छप्पर क्षेत्र में सरस्वती नदी पुल पर हुई। पीड़ित की चार फरवरी को शादी है। शादी के लिए ही वह अपनी बुआ के लड़के से एक लाख रुपये लेकर आया था। मामला 17 जनवरी का है। हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया था। जिस कारण वह अस्पताल में भर्ती है। चिकित्सकों से राय लेने के बाद पुलिस ने इसमें केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में गांव मंधार के सरपंच रणबीर सिंह के चचेरे भाई मांगाराम ने बताया कि वह ट्रैक्टर ट्रॉली किराये पर चलाने का कार्य करता है। चार फरवरी को उसकी शादी है। इसके लिए वह 17 जनवरी को बड़ा मारवा में अपनी बुआ के पास गया था। वहां पर बुआ के लड़के बलकार सिंह से एक लाख रुपये लेकर पाबनी गांव आ गया। पाबनी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के अपने खाते से उसने 18 हजार रुपए निकलवाए। रुपये लेकर जब वह सरस्वती नदी के पुल के पास पहुंचा, तो उसकी बाइक के आगे मंधार निवासी बिंद्र व मोंटी ने अपनी बाइक लगा दी। इस दौरान गांव के विक्की व शैंकी भी वहां पहुंच गए। देखते ही चारों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी जेब से एक लाख 18 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल मंगाराम को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया था। वहीं थाना छप्पर प्रभारी जगबीर सिंह का कहना है कि चिकित्सकों से राय लेने के बाद इस मामले में केस दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। रुपये छीनने का भी शिकायत में आरोप लगाया है। मामले की निष्पक्ष रूप से जांच की जा रही है, जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed