फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four People Allegedly tries to rape women

चार लोगों पर दुराचार के प्रयास का आरोप

Wed, 04 Dec 2013 04:40 PM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Wed, 04 Dec 2013 04:40 PM IST
विज्ञापन
Four People Allegedly tries to rape women
रादौर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार लोगों ने घर में घुसकर विवाहिता के साथ दुराचार करने का प्रयास किया। विवाहिता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


जिससे महिला घायल हो गई। घायल महिला का ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार ट्रॉमा सेंटर में उपचारधीन महिला ने बताया कि उसका पति नशे का आदी है। रोजाना की तरह सोमवार रात को उसका पति घर पर अपने साथियों के साथ नशा कर रहा था। नशा करने के बाद वह नशे में बेसुध हो गया। उस समय उसके साथी वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद वे सभी उसके घर पर फिर से आ गए।\
विज्ञापन


उसने जब जब दरवाजा खोलने से मना किया तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुस गए। आरोप है उन्हाेंने घर में घुस कर उसके साथ छेड़छाड़ की। उसके बाद आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर उसके साथ दुराचार का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गई। इसके बाद उसने सोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उसके परिजनाें ने उसे ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है।


परिजनाें ने मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि शिकायत मिल गई और मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed