फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four named for assault on young man

Yamuna Nagar News: युवक से मारपीट के आरोप में चार नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Four named for assault on young man
यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र के कांसापुर रोड पर भूरिया कॉलोनी निवासी अनमोल के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने चार युवकों को नामजद कर अन्य पर केस दर्ज किया है। वहीं, इन युवकों में नामजद शिवपुरी बी कॉलोनी निवासी अनिल के साथ भी कुछ युवकों ने घर में घुसकर मारपीट की। उस समय वह घर पर सो रहा था। पुलिस ने इस केस में भी तीन युवकों को नामजद करते हुए कुछ आठ पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


भूरिया कॉलोनी निवासी प्रवीण सिंह ने बताया कि 12 फरवरी की शाम को उसका बेटा अनमोल भाटिया कांसापुर रोड गुरुद्वारा साहिब वाली गली में खड़ा था। तभी वहां पर शिवपुरी बी निवासी अनिल, चिराग वालिया, भानी, दीपक व अन्य युवक आए और उसके बेटे अनमोल के साथ मारपीट करने लगे। जिसमें उसका बेटा घायल हो गया। मारपीट के बाद आरोपी उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पहले दोनों पक्षों में समझौते की बात होती रही। लेकिन फैसला नहीं होने पर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी अनिल, चिराग, भानी व दीपक को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उधर, अनमोल से मारपीट करने के एक आरोपी शिवपुरी बी अनिल पर भी कुछ युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। मारपीट के समय वह अपने घर पर सो रहा था। शिवपुरी बी कॉलोनी निवासी अनिल ने बताया कि बुधवार सुबह दस बजे वह घर पर सो रहा था। तभी अजीत, सन्नी भाटिया, शुभम भाटिया व आठ-दस युवक उसके घर पर आए। आते ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी उसे धमकी देकर वहां से फरार हो गए। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने मामले में अजीत, सन्नी भाटिया, शुभम भाटिया को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed