फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four liquor contracts were sealed for pending fees of Rs 1 crore.

Yamuna Nagar News: एक करोड़ की फीस बकाया शराब के चार ठेकों को किया सील

Fri, 10 Oct 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 10 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Four liquor contracts were sealed for pending fees of Rs 1 crore.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आबकारी एवं कराधान विभाग ने फीस जमा न करने वाले शराब ठेकेदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की ओर से शराब ठेकों पर सील लगाई है। यह सभी शराब ठेके महेंद्र सिंह की फर्म के हैं। इन शराब ठेकों की अगस्त माह से लगभग एक करोड़ रुपये की फीस बकाया है। इस कार्रवाई से अन्य शराब ठेकेदारों में भी हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि कई अन्य फर्माें पर भी इसी तरह से लाइसेंस फीस बकाया है। उन पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
शराब ठेकेदार नियमों की अनदेखी कर एक्साइज पालिसी की आड़ में महंगी शराब बेच रहे हैं। गुपचुप तरीके से ठेकों को सबलेट किया गया है। जिले में 55 जोन में शराब के 110 ठेके हैं। अधिकतर को सबलेट किया गया है। पूर्व में भी जिले में जहरीली शराब कांड हो चुका है। उस समय भी सबलेट किए गए फूंसगढ़ के ठेके से जहरीली शराब सप्लाई हुई थी। इस तरह से सबलेट किए गए ठेके पर विभाग का कोई नियंत्रण नहीं होता। वह केवल फर्म को ही नोटिस करते हैं। जबकि वहां पर अन्य लोग शराब बेचते हैं। वह लाभ कमाने के लिए अपनी मर्जी के दाम रखते हैं।
विज्ञापन

आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने रक्षक विहार, भाटली, एससेल मार्केट व बस स्टैंड जगाधरी के शराब ठेकों को सील किया है। फर्म को कई बार लाइसेंस फीस जमा कराने के लिए नोटिस दिया गया लेकिन फीस जमा नहीं कराई गई। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले भी नियमों की उल्लंघना करने वाले शराब ठेकेदारों पर कार्रवाई की जा चुकी हैं। उनके ठेकों पर सील लगाई गई। तीन से चार दिन तक ठेके सील रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed