{"_id":"614249978ebc3e83b5413dd5","slug":"four-killed-in-road-accidents-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl83338820","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर थमा चार जिंदगियों का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर थमा चार जिंदगियों का सफर
विज्ञापन
बिजली का खंभा गिरने से क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते चार जिंदगियों का सफर सड़क पर ही थम गया। जिले में हुए चार सड़क हादसों में युवती समेत चार लोगों की मौत हो गई। पहले हादसे में तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर बाइक सवार दो लोगों को जान चली गई। दूसरे हादसे में बाइक की टक्कर लगने से युवती ने दम तोड़ दिया। तीसरा हादसे में पत्नी की सांसें थम गईं और पति घायल हो गया। चौथे हादसे में बेकाबू कार बिजली के खंभे से टकरा गई। एयरबैग खुलने से कार सवारों को मामूली चोटें आईं। संबंधित थानोें की पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला हादसा
कैंटर में फंसकर बाइक सवार दो लोगों ने तोड़ा दम
बाल्मीकि बस्ती बुड़िया निवासी शिव चरण ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। उसके पिता धर्मपाल श्मशान घाट (रामबाग) जगाधरी में सफाई का काम करते थे। उसी श्मशान घाट में मिश्रण मोहल्ला बुड़िया निवासी मोहनलाल शव वाहन पर बतौर ड्राईवर लगा था।
रोज की तरह मंगलवार की सुबह उसके पिता व मोहन लाल बाइक पर सवार होकर अपने काम पर गए थे। देर शाम करीब सवा सात बजे वह श्मशान घाट से छुट्टी करके उसके पिता और मोहन लाल घर लौट रहे थे। बीकेडी रोड पर जब वे सैनी फार्म पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे दोनों सड़क पर गिरने के बाद कैंटर में फंस गए। कैंटर चालक दोनों को काफी दूर तक घसीटता ले गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उसके पिता व मोहन लाल को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरा हादसा
कार की टक्कर से पत्नी की मौत, पति गंभीर
लाडवा क्षेत्र के गांव शहजादपुर निवासी देशराज ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह अपनी पत्नी परमजीत कौर के साथ बाइक पर अपनी ससुराल शिवपुरी बी कॉलोनी में जा रहा था। सुबह करीब सवा 11 बजे नेशनल हाईवे 344 के हरनौल मोड़ पर पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही वे दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। सिर सड़क पर लगने से उसकी पत्नी परमजीत कौर गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। हादसे में उसे भी टांगों व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई। उसने एंबुलेंस की मदद से पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसकी पत्नी को मृत घोषित किया। पुलिस ने मामले में आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तीसरा हादसा
बाइक की टक्कर लगने से युवती की सांसें थमीं
बुड़िया क्षेत्र के गांव परवालों निवासी रामपाल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसके मामा का लड़का राजेंद्र कुमार उनके गांव में ही रहता था। राजेंद्र के पास तीन बेटियां व दो बेटे हैं। राजेंद्र की छोटी बेटी गीता (20) जगाधरी के परिधि पार्लर में नौकरी करती थी। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उसकी भतीजी गीता अपने ब्यूटी पार्लर से छुट्टी करके पैदल बुड़िया चौक के पास पहुंची। बुड़िया चौक पर सड़क पार करते समय तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने गीता को टक्कर मार दी। इससे उसकी भतीजी सड़क पर गिरकर घायल होकर बेहोश हो गई। आसपास के लोगों ने गीता को ऑटो से अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डाक्टर ने गीता को मृत घोषित कर दिया।
चौथा हादसा
बिजली के खंभे से टकराई कार, सवार चोटिल
गाबा अस्पताल के पास एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे बिजली का खंभा गाड़ी के ऊपर गिर गया। पोल से टकराते ही गाड़ी के एयरबैग खुल गए, जिससे कार में मौजूद लोगों को मामूली चोटें आई। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा बच गया, क्योंकि खंभा गिरने से कार मं करंट भी आ सकता था। हादसे के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और खंभे को कार के ऊपर से हटाया।