{"_id":"697524dd13b03a64dc0b9652","slug":"four-khair-trees-were-cut-down-from-the-darapur-forest-the-timber-was-recovered-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-150443-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डारपुर के जंगल से काटे खैर के चार पेड़, लकड़ी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डारपुर के जंगल से काटे खैर के चार पेड़, लकड़ी बरामद
Sun, 25 Jan 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
स्कॉर्पियो में रखी खैर की लकड़ी। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। डारपुर के जंगल में चोरी से खैर के चार पेड़ काट लिए गए। परंतु लड़की ले जाने पहले ही वाइल्ड लाइफ टीम ने डारपुर गांव के एक घर में खड़ी स्कॉर्पियो कार कब्जे में ले ली। इसमें डारपुर के जंगल से काटी खैर की लकड़ी भरी हुई थी। कार के साथ घर में भी खैर की लकड़ी बरामद हुई, जो विभाग ने कब्जे में ले ली। वनरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों पर वन्य जीव प्राणी अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
वनरक्षक संदीप ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह 21 जनवरी सुबह करीब सात बजे डारपुर जंगल में गश्त पर था। उसे जंगल में चार पेड़ों के कटे दिखे। पेड़ ताजा कटे हुए थे और उनके अवशेष भी वहीं पड़े थे। जंगल से कटे सभी पेड़ों की सूचना उच्च अधिकारियों के दी और डैमेज रिपोर्ट काट दी। इसके बाद 22 जनवरी को सूचना मिली कि डारपुर में हाशिम के घर जंगल से काटे पेड़ों की लकड़ी रखी हुई है। जो कि रात वाहन में लोड होकर जाटांवाला निवासी नूर मोहम्मद के घर पर जाएगी। सूचना पर टीम का गठन किया गया और डायल 112 की गाड़ी के साथ डारपुर गांव में हाशिम के घर पर दबिश दी।
इस दौरान घर के बाहर एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी थी, जिसमें खैर के टुकड़े भरे हुए थे। परंतु आरोपी टीम के पहुंचने से कुछ देर पहले ही फरार हो गए। घर के बाहर एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी हुई थी। जिसमें खैर के टुकड़े भरे हुए थे और वहीं एक घर में कुछ खैर के टुकड़े पड़े हुए थे।
विज्ञापन
खैर की लकड़ी व स्कॉर्पियो कब्जे में लेकर वन्य जीव प्राणी विभाग कलेसर कार्यालय में सीज कर दी। जंगल से पेड़ काटने के मामले में डारपुर निवासी हाशिम, शकील, नसीम, नसीम पुत्र नाजर सहित डारपुर के महबूब, कुर्बान, इस्लाम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी छछरौली रोहतास ने बताया कि वनरक्षक संदीप की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।