फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four ghats will be made permanent, providing convenience to the people

Yamuna Nagar News: चार घाट होंगे पक्के, लोगों को मिलेगी सुविधा

Wed, 07 Jan 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 07 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Four ghats will be made permanent, providing convenience to the people
दशमेश कॉलोनी में बना छठ महापर्व के लिए कच्चा घाट। संवाद - फोटो : katra news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर किनारे श्रद्धालुओं और आमजन की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चार घाटों को पक्का बनाए जाएंगे। इस पर कुल 2 करोड़ 93 हजार 569 रुपये की राशि खर्च की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आगामी छह माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद नहर किनारे धार्मिक अनुष्ठानों और पर्वों के दौरान लोगों को सुरक्षित व सुव्यवस्थित घाटों की सुविधा मिल सकेगी।
परियोजना के तहत पश्चिमी यमुना नहर के हमीदा हेड के पास, बाड़ी माजरा पूर्वी घाट, बाड़ी माजरा पश्चिमी घाट और चिट्टा मंदिर के समीप घाटों को पक्का किया जाएगा। इन सभी स्थानों पर नहर में उतरने के लिए मजबूत सीढ़ियों का निर्माण किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को पानी में जाने में आसानी होगी। साथ ही गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए घाटों पर सुरक्षा जंजीरें भी लगाई जाएंगी, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।
विज्ञापन

घाटों के पक्के होने के साथ-साथ यहां स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक घाट पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इससे विशेष रूप से पर्वों के दौरान आने वाली भीड़ को राहत मिलेगी और खुले में शौच जैसी समस्या से भी निजात मिलेगी। विभाग का मानना है कि इन सुविधाओं के विकसित होने से न केवल श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि नहर किनारे का क्षेत्र भी अधिक व्यवस्थित और साफ-सुथरा बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पर्व मनाने वालों को मिलेगा लाभ
जिले में सैकड़ों प्लाईवुड और मेटल फैक्ट्रियां संचालित हैं, जिनमें बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बंगाल सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक काम करते हैं। यह श्रमिक हर वर्ष छठ पर्व को पूरे श्रद्धा भाव और धूमधाम से नहर किनारे मनाते हैं। अभी तक अस्थायी और कच्चे घाटों के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पक्के घाट बनने से छठ व अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण मिलेगा और किसी भी तरह की अनहोनी की आशंका कम होगी।


यमुना नहर किनारे चार घाटों को पक्का किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को पूजा करने में आसानी होगी। वहीं छठ पर्व मनाने वाले प्रवासी श्रमिकों को बड़ा लाभ मिलेगा। -सुमन बहमनी, मेयर, यमुनानगर।

दशमेश कॉलोनी में बना छठ महापर्व के लिए कच्चा घाट। संवाद

दशमेश कॉलोनी में बना छठ महापर्व के लिए कच्चा घाट। संवाद- फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed