{"_id":"66d8ff2127a232105e0f4c84","slug":"four-friends-beat-the-young-man-with-a-rod-during-an-altercation-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-124830-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कहासुनी में चार दोस्तों ने युवक को रॉड से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कहासुनी में चार दोस्तों ने युवक को रॉड से पीटा
Thu, 05 Sep 2024 06:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के जागधौली गांव में शराब पीते हुए पांच दोस्तों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान चार दोस्तों ने अपने एक दोस्त जागधौली निवासी ने रिंकू पर रॉड व डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। थाना छप्पर पुलिस ने शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जागधौली गांव निवासी रिंकू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम को वह मोबाइल का रिचार्ज कराने के लिए गांव में ही दुकान पर गया था। रास्ते में उसे गांव के ही रवि, छोटू, छोटा व बंटी मिल गए। आरोपी शराब लिए हुए थे। वह भी उनके साथ बैठकर शराब पीने लगा। शराब पीते हुए आरोपियों ने उससे बहस करनी शुरू कर दी। बाद में आरोपियों ने उससे गाली गलौज करते हुए उस पर रॉड व डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देखकर आरोपी वहां से भाग निकले। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। छप्पर थाना पुलिस ने चारों आरोपी युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।