फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four days' time sought from farmers for underpass

Yamuna Nagar News: अंडरपास के लिए किसानों से मांगा चार दिन का समय

Wed, 12 Nov 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Four days' time sought from farmers for underpass
किसानों से बात करने पहुंचे डीसी पार्थ गुप्ता व रादौर एसडीएम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। गांव पोटली में निर्माणाधीन अंबाला-शामली हाईवे में रास्ते की मांग का समाधान निकालने के लिए मंगलवार को डीसी पार्थ गुप्ता नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों, रादौर के एसडीएम नरेंद्र कुमार के साथ गांव पोटली में धरनास्थल पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने हाईवे के अंडरपास को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत की। काफी देर तक दोनों पक्षों में बातचीत होती रही।
किसानों के अनुसार डीसी की तरफ से उन्हें सकारात्मक जवाब मिला है। इसलिए उन्होंने 16 नवंबर को खुद रास्ता बनाने का जो अल्टीमेटम प्रशासन को दिया था, फिलहाल उसे स्थगित कर दिया है। वहीं प्रशासन ने रास्ता बनाने को लेकर किसानों से चार दिन का समय मांगा है। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान व जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीसी ने गांव पोटली के दोनों रास्तों का मुआयना किया और एसडीएम व एनएचएआई के अधिकारियों को संबंधित मुद्दे पर यथाशीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों व ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उपयुक्त समन्वय का मार्ग निकाल कर समुचित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने किसानों से भी सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के अधिकारियों ने डीसी को बताया कि पोटली के बजाय उन्होंने 200 मीटर पहले ही हाईवे में अंडरपास बना दिया है। जिस पर किसानों ने कहा कि जब गांव यहां पर है तो अंडरपास पीछे क्यों बनाया गया है। उन्हें पहले पीछे जाना पड़ेगा और फिर इसी जगह पर वापस आना पड़ेगा। किसान इस पर सहमत नहीं हुए। इसलिए उन्होंने गांव में ही अंडरपास बनाने की मांग की।
एनएचएआई के अधिकारियों ने इसके लिए डीसी से चार दिन का समय मांगा। वहीं डीसी ने किसानों से कहा कि वह सहयोग करें और 16 नवंबर के कार्यक्रम को रद्द करें। जिस पर किसान सहमत हो गए। किसानों ने चार दिन का समय देते हुए 16 नवंबर के बाद बैठक करके निर्णय लेने की बात कही। इस मौके पर एसडीएम रादौर नरेंद्र कुमार, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, बीडीपीओ सिमरन, तहसीलदार अशोक कुमार, एनएचएआई के उप प्रबंधक (तकनीकी) विशाल केसरवानी, एसडीओ विक्रम सिंह, भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष अशोक डांगी, सुभाष, अरविंद कांबोज, साहिल सेतिया, यादविंद्र कांबोज, दीप राणा, रविंद्र पाल, रमेश ढिल्लो, निरंजन सिंह, धर्मबीर कांबोज, महेंद्र सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

खुद रास्ता बनाने की दी थी चेतावनी
किसान काफी समय से पोटली गांव में निर्माणाधीन हाईवे पर अंडरपास बनाने की मांग करते आ रहे हैं। इसके लिए गांव में नियमित रूप से धरना भी दिया जा रहा है। गत सप्ताह किसानों ने जिला सचिवालय में जाकर डीसी को ज्ञापन सौंपा था। जिसमें उन्होंने अल्टीमेटम दिया था कि यदि 15 नवंबर तक हाईवे पर अंडरपास बनाने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो 16 नवंबर को किसान खुद ही ट्रैक्टर व कस्सी से रास्ता बना लेंगे। इसके लिए वह प्रशासन से आरपार की लड़ाई लड़ने को भी तैयार हैं। इसलिए आज डीसी किसानों से बातचीत करने के लिए गांव में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed