फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four additional trains run to reduce crowding in trains

Yamuna Nagar News: ट्रेनों में भीड़ कम करने के लिए चलाईं चार अतिरिक्त गाड़ियां

Thu, 24 Oct 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 24 Oct 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Four additional trains run to reduce crowding in trains
अभय सिंह
विज्ञापन

जगाधरी। ट्रेनों में दिवाली व छठ पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने चार और अतिरिक्त गाड़ियां चलाई हैं। इन गाड़ियों का संचालन होने से ट्रेनों में भीड़ कम होगी और लोगों का सफर आसान होगा। इन गाड़ियों का संचालन 25 अक्टूबर से किया जा रहा है। तीन गाड़ियां दोनों तरफ दो-दो फेरे लगाएंगी। जबकि एक ट्रेन दोनों तरफ एक-एक फेरा लगाएगी। इनमें से रेलवे ने एक ट्रेन का ठहराव यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर किया है। जबकि अन्य तीन गाड़ियों का लाभ अंबाला छावनी और सहारनपुर स्टेशन से यात्री ले सकेंगे। ये जानकारी रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एनके झा ने दी।
उन्होंने बताया कि अमृतसर सहरसा के बीच ट्रेन 04661-62 संख्या से चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 04662 स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन 29 अक्टूबर व तीन नवंबर को किया जाएगा। जबकि गाड़ी संख्या 04661 का संचालन 31 अक्टूबर और पांच नवंबर को किया जाएगा। गाड़ी संख्या 04662 रात आठ बजकर दस मिनट पर अमृतसर स्टेशन से रवाना होगी। यहां से चलकर यह ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, सरहिंद, अंबाला छावनी होते हुए रात एक बजकर 30 मिनट पर यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां पर इसका दो मिनट का ठहराव होगा। यहां से रवाना होकर सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोण्डा, गोरखपुर, सिवान, छपना, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया होेते हुए अगले दिन तड़के पांच बजे सहरसा पहुंचेगी। जबकि गाड़ी संख्या 04661 स्पेशल एक्सप्रेस 31 अक्टूबर को सुबह दस बजे सहरसा से रवाना होगी। अपने निर्धारित रूट से होते हुए अगले दिन दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं, इसका अमृतसर पहुंचने का समय शाम छह बजकर 20 मिनट रहेगा। संवाद
विज्ञापन

---------

अंबाला व सहारनपुर से मिलेंगी यह गाड़ियां

रेलवे की ओर से एक ट्रेन अंबाला से दरभंगा के बीच चलाई जा रही है। 04519-20 संख्या से चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन केवल एक फेरा लगाएगी। गाड़ी संख्या 04520 स्पेशल एक्सप्रेस अंबाला 25 अक्टूबर को अंबाला से शाम सात बजे चलेगी। यह आठ बजकर पांच मिनट पर सहारनपुर पहुंचेगी। यहां से मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोरखपुर, देवरिया, सिवान, छपरा, हाजीपुर, समस्तीपुर के रास्ते दरभंगा जाएगी। जबकि 04519 स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन 26 अक्टूबर को किया जाएगा दरंभगा से अमृतसर के बीच किया जाएगा। वहीं, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से कामख्या के बीच गाड़ी संख्या 04679-80 चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 04680 का संचालन 28 अक्टूबर और दो नवंबर को किया जाएगा। यह ट्रेन शाम छह बजकर 40 मिनट पर श्री माता वैष्णो देवी कटरा से रवाना होगी, जो जम्मूतवी, पठानकोट, जालंधर छावनी, साहनेवाल, चंडीगढ़ होते हुए शाम चार बजकर 55 मिनट पर अंबाला छावनी पहुंचेगी। यहां से चलकर शाम छह बजकर 10 मिनट पर सहारनपुर पहुंचेगी। यहां से मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोण्डा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, बरौनी, बेगुसराय, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुडी, न्यू कूचबिहार से कामख्या तीसरे दिन रात नौ बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामख्या से गाड़ी संख्या 04679 का संचालन 31 अक्टूबर व पांच नवंबर को सुबह छह बजे रवाना होगी। जो इसी रूट से दूसरे दिन शाम छह बजकर 40 मिनट पर सहारनपुर और आठ बजकर 28 मिनट पर अंबाला छावनी पहुंचेगी। इसके अलावा एक ट्रेन जम्मूतवी से हावड़ा के बीच चलाई जा रही है। यह ट्रेन 04607-08 संख्या से चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 04608 का संचालन 30 अक्टूबर व चार नवंबर को जम्मूतवी से रात आठ बजकर 20 मिनट पर चलेगी। जो वाया जालंधर, चंडीगढ़ होते हुए अंबाला छावनी शाम चार बजकर 55 और सहारनपुर शाम छह बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी। यह मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, वाराणसी, डीडी उपाध्याय, गया, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर होते हुए हावड़ा दूसरे तीन दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 04607 एक नवंबर व छह नवंबर को रात 11 बजकर 45 मिनट पर हावड़ा से रवाना होगी। जो दूसरे दिन अलसुबह तीन बजकर 40 मिनट पर सहारनपुर और तड़के पांच बजे अंबाला छावनी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed