{"_id":"6712faf2e188f3595f0939d4","slug":"four-accused-who-threatened-businessman-sent-to-jail-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-127067-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कारोबारी को धमकी देने वाले चार आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कारोबारी को धमकी देने वाले चार आरोपियों को भेजा जेल
Sat, 19 Oct 2024 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। विदेशी नंबर से मेटल कारोबारी को धमकी देने के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ में कुछ अन्य व्यक्तियों के नाम भी सामने आए हैं। सभी संदिग्धों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक आठ अक्तूबर को सेक्टर-17 निवासी मेटल कारोबारी सुनील अग्रवाल को किसी ने विदेशी नंबर से धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामला गंभीर होने के कारण प्रकरण की जांच सीआईए टीम-1 को सौंपी गई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद दो दिन पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में शामिल आरोपियों अरुण कुमार उर्फ मिंटू, गुरमीत सिंह, रोनिल कुमार व रुद्राक्ष मेहता वीरवार को अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल, 10 कारतूस और एक कार भी बरामद की है। पूछताछ के दौरान ये भी जानकारी मिली कि आरोपियों के खिलाफ गैंग बनाकर लोगों को धमकी देकर, अवैध हथियार रखने के आरोप में भी केस दर्ज हैं।
आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो कुछ अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं। जिनकी भूमिका की संलिप्ता की जांच की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि आरोपी युवक एक गिरोह से जुड़े हुए हैं। हालांकि, अभी तक पुलिस ने गिरोह का खुलासा नहीं किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सूत्रों की माने तो जिन नंबरों से कारोबारी को कॉल व मैसेज किए गए थे वह यूएसए के हैं। नंबरों की भी पड़ताल की जा रही है। लेकिन, नंबर किसके नाम पर है इसके बारे में अभी कोई जानकारी पुलिस नहीं दे रही है।
विज्ञापन
-- --
वर्जन
कारोबारी को धमकी देने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। उनकी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा गया है।
-गंगाराम पूनिया, एसपी यमुनानगर।
-- -- -