फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four accused of theft in factory arrested, sent to jail

Yamuna Nagar News: फैक्ट्री में चोरी करने के चार आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Four accused of theft in factory arrested, sent to jail
शहर जगाधरी थाना के अंतर्गत बूड़िया गेट पुलिस की टीम ने फैक्ट्री में चोरी करने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी का सामान बरामद किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इंचार्ज जसमेर सिंह ने बताया कि विश्वकर्मा कॉलोनी जगाधरी वासी गुरमीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी सुभाष नगर कॉलोनी जगाधरी में अवतार ट्रेड के नाम से बर्तन बनाने की फैक्ट्री है। 19 नवंबर को शाम को वह फैक्ट्री बंद करके घर चला गया। अगले दिन सुबह जब फैक्ट्री खोल कर देखा तो उसकी फैक्ट्री से पीतल की स्क्रैप के 10-12 कट्टे अज्ञात चोर चोरी करके ले गए थे। इस सूचना पर मुख्य सिपाही अशोक कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान डेहा बस्ती शिवपुरी कॉलोनी वासी विक्की, हसीन, धर्मा व डेहा बस्ती शांति कॉलोनी प्रेम नगर निवासी खाबिद उर्फ पम्मू के रूप में हुई। आरोपियों से चोरी की पीतल की स्क्रैप बरामद की गई। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed