फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Former state minister visited villages and told about the achievements of the government

Yamuna Nagar News: पूर्व राज्यमंत्री ने गांवों का दौरा कर बताईं सरकार की उपलब्धियां

Wed, 07 Aug 2024 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 07 Aug 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Former state minister visited villages and told about the achievements of the government
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने अलाहर, जयपुर, बहादुरपुर, खुर्दी, खजूरी, नागल, नाहरपुर, हरियाबास, टोडरपुर, करहेड़ा खुर्द, तिगरा, तिगरी व सुखपुरा गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियां बताईं।
कांबोज ने कार्यकर्ताओं की बैठकर लेकर वर्ष 2014 व 2019 विधानसभा चुनाव और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे को लेकर समीक्षा की। साथ ही ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियां बताईं। कहा कि वर्ष 2014 से पहले बिजली का बुरा हाल था। किसान को फसल में पानी देने के ज्यादातर समय जनरेटर चलाने पड़ते थे, जबकि आज किसान को आठ घंटे व घरों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध है।
विज्ञापन

वर्ष 2014 से पहले लोगों को गैस सिलिंडर लेने के लिए लंबी कतार में लगना पड़ता था, पर आज गैस सिलिंडर घर घर पहुंच रहे हैं। गरीबों को आयुष्मान योजना से जोड़ा गया। इससे वह गंभीर बीमारी में पांच लाख तक का इलाज मुफ्त करवा सकता है। प्रदेश सरकार ने गरीबों को हैप्पी कार्ड देकर उन्हें रोडवेज में एक साल में 1000 किलोमीटर का सफर मुफ्त करने का अधिकार देकर लाभांवित किया है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हरपाल कांबोज, ओमबीर पाल, सोनू त्यागी, सरपंच रजत, सुशील, सरपंच जितेंद्र, पूर्व सरपंच सुभाष, ईश्वर, पूर्व सरपंच राजिंद्र, सुभाष, ओम प्रकाश, निर्मल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed