फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Forced pipeline in Fangri river coming up to rail route 2

Yamuna Nagar News: टांगरी नदी में बाढ़ सहारनपुर अंबाला रेल मार्ग दोपहर तक रहा ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Forced pipeline in Fangri river coming up to rail route 2
जगाधरी।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद प्रदेश की नदियों में उफान आ गया है। इस दौरान टांगरी नदी में ज्यादा पानी के कारण रेलवे को अंबाला सहारनपुर रेल मार्ग बंद करना पड़ा। खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने की सूचना पर रेलवे ने आनन फानन में आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें तुरंत प्रभाव से रद्द कर दी। जबकि अन्यों का संचालन आंशिक व रूट बदल कर किया।
इस दौरान अंबाला सहारनपुर सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। जिस कारण रविवार दोपहर तक एक भी ट्रेन नहीं आई। गाड़ियां रद्द होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दें कि दो सप्ताह पहले भी बाढ़ के कारण यह रूट पांच दिन बंद रहा था। इस दौरान डाउन ट्रैक में दिक्कत आई थी। इस बार डाउन ट्रैक में दिक्कत आई। ऐसे में रेलवे ने तुरंत कई गाड़ियां रद्द कर दी और जबकि अन्यों का रूट बदल दिया। दोपहर करीब डेढ़ बजे के बाद ट्रैक बहाल हो पाया। जिसके बाद चार बजे ट्रेन आई। ट्रैक डैमेज होने के कारण रेलवे को यहां पर काउशन लगाना पड़ा। अभी इस ट्रैक से पांच के काउशन से गाड़ियां निकाली जा रही है।
विज्ञापन

अचानक ट्रेनें रद्द होने की सूचना से यात्रियों में अफरा तफरी मच गया। कई यात्री तो ऐसे रहे जिन्होंने यात्रा के लिए टिकट खरीद ली, लेकिन अचानक ट्रेन रद्द होने की सूचना मिली। बता दें कि दो सप्ताह पहले भी नदियों में आई बाढ़ के कारण यह रूट पांच दिन बंद रहा था। जिस कारण यात्री बीच में ही फंस गए थे। ऐसे में रविवार को दोबारा गाड़ियां रद्द होने की घोषणा के बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। यात्रियों ने आनन फानन में रूख बस स्टैंड की तरफ किया। वहीं कुछ लोग स्टेशन पार करके सहारनपुर कुरुक्षेत्र नेशनल हाईवे पर अन्य साधनों से जाने के लिए पहुंच गए। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी लंबी दूरी के यात्रियों को हुई। जो ट्रेन पकड़ने आए थे और बीच में फंस के रहे गए। इस दौरान यमुनानगर जगाधरी से गुजरने वाली करीब डेढ़ दर्जन गाड़ियां रद्द रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह ट्रेनें रही रद्द

इस दौरान श्रीगंगा नगर से ऋषिकेश जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को अंबाला में ही रद्द कर दिया गया। इसे अंबाला से वापस श्रीगंगानगर के लिए रवाना किया गया। अमृतसर हरिद्वार अमृतसर जनशताब्दी सुपर फास्ट एक्सप्रेस दोनों तरफ रद्द रही। इसका संचालन अंबाला से किया गया। अमृतसर बनमखी एक्सप्रेस भी रद्द कर दी गई।






वर्जन

पानी ज्यादा आने के कारण कई ट्रेनों का संचालन रोकने के साथ उनका रूट बदलना पड़ा। इस दौरान ट्रैक डैमेज हो गया था, जिसे रिपेयर कर दिया गया है। अब दोनों ट्रैक व रूट बहाल कर दिए गए हैं।


मनजीत सिंह भाटिया, मंडल रेल प्रबंधक, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed