फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Food was not served in the car and the restaurant was vandalized

Yamuna Nagar News: कार में खाना नहीं देने पर ढाबे में तोड़फोड़

Mon, 17 Mar 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 17 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Food was not served in the car and the restaurant was vandalized
ढाबे पर तोड़फोड़ के बाद ​टूटा पड़ा सामान। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हाईवे पर ढाबे पर कार में खाना नहीं परोसने पर कार सवार युवकों और ढाबे पर काम कर रहे कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। गुस्साए कार सवार युवकों ने हथियारों से हमला कर दिया और ढाबे पर जमकर तोड़फोड़ की। कुर्सी, ढाबे के काउंटर, फ्रीजर भी तोड़ दिए।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली। बाद में दोनों पक्षों ने थाने में पहुंचकर आपस में समझौता कर लिया। थाना छप्पर क्षेत्र में पंचकूला हाईवे पर भंभौल के पास एक पंजाबी ढाबा है। बताया जा रहा है शनिवार रात को कार सवार चार युवक ढाबे पर खाना खाने के लिए पहुंचे थे। युवकों ने कार में ही खाना परोसने को कहा। जिस पर ढाबा संचालक ने टेबल पर बैठकर खाना खाने को कहा।
विज्ञापन

इसी बात पर युवकों और ढाबे पर काम कर रहे कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। कार सवार युवकों ने हथियारों से हमला कर दिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस पर ढाबा संचालक और कर्मचारियों ने खेतों में छिपकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों ने ढाबे का काउंटर और फ्रीजर व कुर्सी मेज तोड़ डाले। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया। रविवार को दोनों गुटों को थाने पर बुलाया गया। जहां पर पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया।

ढाबे पर तोड़फोड़ की सूचना आई थी। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया था। दोनों पक्षों ने बैठकर आपस में समझौता कर लिया है। किसी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है। - प्रमोद कुमार, एसएचओ थाना छप्पर।

ढाबे पर तोड़फोड़ के बाद टूटा पड़ा सामान। स्रोत

ढाबे पर तोड़फोड़ के बाद टूटा पड़ा सामान। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed