फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fog stopped at the speed of the trains

कोहरे से थमी ट्रेनों की रफ्तार, कईं गाड़ियां रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
fog stopped at the speed of the trains
fog stopped at the speed of the trains - फोटो : Yamuna Nagar
सर्दी से जहां एक तरफ जन जीवन अस्त व्यस्त है। शीत लहर ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। वहीं कोहरे ने रेल के पहिए थाम दिए हैं। धुंध के कारण रेलवे की ओर से पहले ही लंबी दूरी की कईं गाड़ियां रद्द कर दी गई हैं। वहीं दर्जनों गाड़ियां अपने निर्धारित समय से घंटो देरी से चल रही हैं। गुरुवार को भी कई गाड़ियां अपने समय से लेट पहुंची। जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी देर रात और अल सुबह की गाड़ियों के विलंब से पहुंचने के कारण हुई। वीरवार रात अमृतसर से चल कर यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर होते हुए बनारस जाने वाली 13050 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस घंटो देरी से पहुंची। ट्रेन का निर्धारित समय रात 11 बजकर 50 मिनट है। यह गाड़ी बुधवार को न पहुंचकर वीरवार सुबह करीब सवा चार बजे पहुंची। इस दौरान लोग ट्रेन के इंतजार में कड़ाके की सर्दी में रेलवे स्टेशन पर बैठे रहे। वहीं जम्मूतवी से गुवाहाटी जाने वाली 15652 लोहित एक्सप्रेस भी अपने समय से एक घंटा देरी से पहुंची।
विज्ञापन

ठंड के कारण नहीं खोलते दरवाजे
धुंध के कारण लगभग सभी गाड़ियां देरी से चल रही हैं। घंटों इंतजार के बाद भी लोग ट्रेन में चढ़ नहीं पा रहे हैं। ठंड के कारण सभी ट्रेनों के दरवाजे बंद रहते हैं। ट्रेन पहुंचने पर यात्री दरवाजे खुलवाने का प्रयास करते हैं, लेकिन दरवाजा नहीं खुलता। जिसका कारण उनकी ट्रेन छूट जाती है, या फिर वह गलत डिब्बे में चढ़ने को मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

यह गाड़ियां रहीं रद्द
धुंध के कारण रेलवे की ओर कईं गाड़ियां रद्द कर दी गईं है। लंबी दूरी की गाड़ियां रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ने बरौनी-अंबाला कैंट एक्सप्रेस 30 जनवरी, अमृतसर-लालकुआं 25 जनवरी, अमृतसर-गोरखपुर 26 जनवरी, बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस दो फरवरी तक रद्द कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed