Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fog and cold wind increased the chill

Yamuna Nagar News: कोहरे संग सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन

Sun, 22 Feb 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 22 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fog and cold wind increased the chill
सुबह घने कोहरे के बीच गांधीनगर  अंडरपास से गुजरते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली। इससे शनिवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से हुई। दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार पर लगाम लग गई, हालांकि 11 बजे के बाद निकली हल्की धूप ने लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत पहुंचाई। शाम को ठंडी हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी। विभाग ने दो दिन मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना जताई।
सुबह के समय कोहरा इतना घना था कि नेशनल हाईवे सहित अन्य मुख्य सड़कों पर दृश्यता पांच मीटर तक रही। इसका सीधा असर यातायात पर देखने को मिला। हाईवे पर दौड़ने वाले वाहनों की रफ्तार पर लगाम लग गई और वाहन कछुआ गति से रेंगते नजर आए। दोपहर होते-होते आसमान साफ हुआ और सूरज चमकने लगा।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, धूप के साथ चल रही तेज सर्द हवाओं ने ठंड का एहसास कम नहीं होने दिया। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जिससे रात और सुबह के समय ठिठुरन बरकरार है। इस दौरान 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा के कारण शाम को ठंड बढ़ गई। विशेषज्ञों के अनुसार दो दिन मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। हालांकि रविवार को मौसम साफ रहेगा, परंतु बादल छाने की संभावना है। ऐसे में यदि धूप नहीं निकलती है, तो तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed