फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   flood

शांत हुई यमुना, छोड़ गई बर्बादी के निशां

Wed, 21 Aug 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
flood
रोद्ररूप लेने के बाद अब यमुना शांत हो गई है। हथिनी कुंड बैराज से शाम सात बजे ली गई यमुना नदी की कुछ ? - फोटो : YAMUNA NAGAR
रौद्र रूप लेने के बाद यमुना अब शांत हो गई। जहां बाढ़ का पानी अब उतरने लगा है वहीं तबाही के निशान भी दिखने लगे हैं। परंतु अभी भी कई इलाके जहां पानी जमा है। वहां के हालातों पर प्रशासन भी पूरी नजर रखे हुए है। हालांकि पानी पूरी तरह से नहीं उतरा, परंतु बाढ़ के इस पानी से उनका काफी नुकसान हो गया। लोगों के घरों में घुसे पानी से सारा सामान खराब हो चुका है। यहां तक घर में रखा राशन भी नहीं बचा पाए। ऐसे में उन्हें पड़ोसी से मदद ले पेट भरना पड़ा। उधर, बाढ़ के पानी से नेशनल हाईवे व लिंक रोड को काफी नुकसान पहुंचा है। इससे कई गांवों का शहर से संपर्क टूट चुका है ऐसे में मुख्य सड़क की जगह अब केवल कच्चा रास्ता ही दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

जठलाना और गुमथला में कृषि भूमि का कटाव जारी : उधर, जठलाना और गुमथला में बाढ़ के पानी से कृषि भूमि का कटाव जारी है। पानी खेतों में घुस चुका है ऐसे में कई एकड़ धान की फसल डूब गई। किसानों की मानें तो यह अवैध खनन का नतीजा रहा है। प्रशासन की लापरवाही और अनदेखी के कारण फसल को नुकसान हुआ है। ऐसे में अब दोबारा से फसल लगाने के हालात नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed