फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Floats showcasing education projects will be featured in the Republic Day celebrations

Yamuna Nagar News: गणतंत्र दिवस समारोह में दिखेंगीं शिक्षा परियोजनाओं की झांकियां

Fri, 23 Jan 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 23 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Floats showcasing education projects will be featured in the Republic Day celebrations
शिक्षा विभाग की ओर से तैयार की जा रही झांकी। विभाग
अभय सिंह
विज्ञापन

जगाधरी। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार में शिक्षा विभाग की झांकी भी देखने को मिलेगी। यह झांकी सर्व शिक्षा अभियान विभाग की ओर से दिखाई जाएगी। इस झांकी का मुख्य उद्देश्य लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। इस झांकी का विषय शिक्षा से ही जीवन का विकास रखा गया है।

यह झांकी सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना एवं उपजिला शिक्षा अधिकारी केएस संधावा के नेतृत्व में तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि झांकी में राजकीय विद्यालयों की शिक्षा पद्धति व योजनाओं के बारे बताया जाएगा। इस झांकी में आधुनिक शिक्षा की झलक, पीएमश्री विद्यालय आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस वर्ष जिलास्तरीय समारोह में शिक्षा विभाग की यह झांकी लोगों को शिक्षा का महत्व बताएगी।
विज्ञापन

इसे शिक्षा का महत्व बताने वाली झांकियां, नाटकीय मंचन, पोस्टर इत्यादि से सामग्री से सुसज्जित किया जा रहा है। इसके अलावा इसमें पीएमश्री विद्यालयों में करवाई जा रही आधुनिक पढ़ाई के बारे जानकारी दी जाएगी। प्रदर्शनी का मुख्य भाग पीएमश्री विद्यालयों की आधुनिक शिक्षण पद्धति ही होगी। झांकी से पीएमश्री विद्यालयों में स्थापित हाई-टेक लैब, स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक उपकरणों व तरीके लोगों के सामने प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके अलावा आदर्श संस्कृति विद्यालयों की शिक्षा पद्धति भी प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपजिला शिक्षा अधिकारी केएस संधावा ने बताया कि इसमें सर्व शिक्षा अभियान, शिक्षा का अधिकार, मिड-डे-मील योजना, छात्रवृत्ति योजना, राजकीय विद्यालयों के भवनों व व्यवस्थाओं का बुनियादी ढांचा, प्रशिक्षित स्टाफ, राजकीय विद्यालयों की जिला व प्रदेश स्तरीय उपलब्धियां, राजकीय विद्यालयों से पढ़े विभिन्न सफल लोगों के बारे भी जानकारी दी जाएगी।

इसके अलावा विद्यालयों से बाहर चलाए जा रहे शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों के बारे भी लोगों को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस झांकी में चार प्राचार्यों सहित 15 शिक्षकों ने अपने सुझाव दिए हैं और उन पर काम किया है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य जिले के राजकीय विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा का केंद्र बनने की यात्रा का प्रदर्शन करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed