फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Flag of Pakistani political party hanging on tree found in Yumnanagar

हरियाणा: युमनानगर में पेड़ पर लटका पाकिस्तान की राजनीतिक दल का झंडा, लिखी है इमरान खान को जन्मदिन की बधाई

Sat, 07 Oct 2023 05:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 07 Oct 2023 05:11 PM IST
सार

झंडे पर उर्दू में लिखा है कि हैप्पी बर्थडे इमरान खान, तुम जियो हजारों साल। थाना बिलासपुर पुलिस ने झंडे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Flag of Pakistani political party hanging on tree found in Yumnanagar
यमुनानगर में खेतों में मिला झंडा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में बसातियां वाला गांव के खेतों में लगे पेड़ों पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) का झंडा लटका मिला। झंडे के साथ लाल व हरे रंग के गुब्बारे भी लगे थे। झंडे पर उर्दू में हैप्पी बर्थडे इमरान खान। तुम जियो हजारों साल लिखा हुआ था।
विज्ञापन


खेतों में पहुंचे किसानों ने जब पेड़ पर झंडा लटका देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना बिलासपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर झंडे को कब्जे में ले लिया। यह झंडा कहीं से उड़ कर आया या फिर आसपास के ही लोगों की शरारत है यह अभी पता नहीं चल पाया है। यह गांव यमुनानगर से करीब 34 किलोमीटर और बिलासपुर से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन


बसातियां वाला के किसान रामेश्वर व सुखबीर ने पुलिस को बताया कि उनके खेत सलेमपुर खादर गांव के रकबा के साथ लगते हैं। शनिवार को वह खेतों में गए तो उन्होंने पोपलर के पेड़ों पर हरे व लाल रंग का कपड़ा लटका देखा। कपड़े पर लाल व हरे रंग के गुब्बारे भी बंधे हुए थे। तभी वहां अन्य लोग भी आ गए। लोगों ने इसकी सूचना सलेमपुर गांव के सरपंच को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच मौके पर पहुंचे और थाना छछरौली पुलिस को सारी बात से अवगत कराया। छछरौली पुलिस ने इसे थाना बिलासपुर का एरिया होने की बात कहते हुए वहां फोन करने को कहा। सूचना पाते ही थाना बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से कपड़े को नीचे उतारा गया।

जांच करने पर पाया गया कि कपड़े पर चांद व सितारा छपा हुआ था। पुलिस ने क्षेत्र के उर्दू जानने वालों से पढ़वाया तो उस पर हैप्पी बर्थडे इमरान खान व तुम जियो हजारों साल लिखा हुआ था। जो कपड़ा मिला है वह पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के झंडे जैसा है। पुलिस ने झंडे को कब्जे में लिया है।


मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी
थाना प्रभारी ज्ञान चंद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके से झंडा बरामद कर कब्जे में ले लिया है। अभी तक किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed