{"_id":"6903c8a1de06212b290c0fb6","slug":"five-thousand-devotees-arrived-before-the-fair-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-146096-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मेले से पहले ही पहुंचे पांच हजार श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मेले से पहले ही पहुंचे पांच हजार श्रद्धालु
Fri, 31 Oct 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
कपालमोचन मेले में लगाए जा रहे झूले। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ऐतिहासिक श्री कपालमोचन मेला शुरू होने में अब केवल एक दिन शेष रह गया है। मेला क्षेत्र में रौनक अभी से दिखाई देने लगी है। देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु तीनों पवित्र सरोवरों कपालमोचन, ऋणमोचन सरोवर और सूरजकुंड सरोवर में पवित्र स्नान के लिए पहुंचने लगे हैं। अनुमान के अनुसार अब तक करीब पांच हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
गत एक सप्ताह से बसों, ट्रकों व कारों में श्रद्धालुओं का कपालमोचन में आना निरंतर जारी है। श्रद्धालुओं ने सरोवरों में स्नान करने के अलावा गुरुद्वारा साहिब पहली एवं दसवीं पातशाही और मंदिराें में माथा टेका। वीरवार को भी दिनभर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कपालमोचन में आए श्रद्धालु दुकानों से जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। एक नवंबर से मेला विधिवत शुरू हो जाएगा।
मेले का उद्घाटन अंबाला मंडल आयुक्त संजीव वर्मा सुबह 11 बजे प्रदर्शनी के अवलोकन के साथ करेंगे। सरोवरों में श्रद्धालुओं के स्नान के लिए स्वच्छ जल भर दिया गया है। मेला प्रशासक एवं उपमंडल अधिकारी जसपाल सिंह गिल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु 10 अस्थायी पुलिस पोस्ट स्थापित की जा रही हैं और 11 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था होगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मेला क्षेत्र में आने वाली प्रमुख सड़कों पर तथा सरोवरों पर दिशा सूचक साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को मेला तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी।
पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और महत्वपूर्ण स्थानों की निगरानी ड्रोन कैमरों से भी की जाएगी। इसके अतिरिक्त स्वच्छता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नियमित रूप से फॉगिंग कराई जा रही है। मेले में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे भी आरंभ हो चुके हैं और दुकानदारों द्वारा विभिन्न प्रकार की धार्मिक वस्तुएं, खिलौने, मिठाइयां और सजावटी सामग्री की दुकानें सजाई जा रही हैं।
मान्यता है कि कपालमोचन से खरीदी गई पीढ़ी को घर ले जाने से परिवार का वंश निरंतर चलता रहता है, इसलिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में इन पीढि़यों की खरीद कर रहे हैं। मेला अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन की टीमें सतर्क रहेंगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित किए गए हैं।
एलईडी लाइट से जगमग हुआ मेला परिसर
मेला क्षेत्र की विभिन्न सड़कों, बाजारों व सरोवरों के आसपास रंगीन लाइटें लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। सात हजार एलईडी लाइट, 400 फ्लड लाइट व रंग बिरंगी लड़ियों से यहां के रास्ते व मंदिर जगमगाएंगे। बिजली निगम ने सभी दुकानदारों व ठेकेदारों को मीटर देने का काम पूरा कर लिया है। पूरा मेला क्षेत्र की बिजली की आपूर्ति शाम तक सुचारू कर दी जाएगी। मेला प्रशासक जसपाल सिंह गिल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए सभी प्रबंधन पूरे कर लिए गए है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसको लेकर मेला प्रशासन प्रयासरत है।