फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Five quintals of flowers sold on Janmashtami

Yamuna Nagar News: जन्माष्टमी पर बिके पांच क्विंटल फूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Five quintals of flowers sold on Janmashtami
जन्माष्टमी के अवसर पर फूलों की खरीदारी करते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जन्माष्टमी के चलते बाजार में खूब रौनक रही। फूलों व फलों की खूब बिक्री हुई। जन्माष्टमी के दिन फूलों की मांग बढ़ गई। इससे दाम में भी उछाल देखने को मिला। इस दौरान करीब पांच क्विंटल फूलों की बिक्री हुई। इसके अलावा सराफ, डेयरी उत्पादों के अलावा मिठाइयों की भी अच्छी बिक्री हुई।
फूलों की मांग कई दिन पहले ही बढ़ गई थी। जिसके चलते इसके दाम में 20 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल देखने को मिला। जिसके चलते बाजार में 20 रुपये में मिलने वाली गेंदे के फूलों माला 30 से 35 रुपये में बिकी। रेलवे स्टेशन रोड स्थित फूलों की दुकान संचालक सोनू ने बताया कि जन्माष्टमी के चलते कई दिन पहले ही फूलों की मांग आने लगी थी।
विज्ञापन

मांग के अनुरूप पहले ही माल बुक करवा दिया था। विक्रेता सुनील, मानिक, रोशन ने बताया कि जन्माष्टमी पर अन्यों दिनों की अपेक्षा तीन गुना कारोबार रहा। प्रति दिन 100 से 125 फूलों की माला बिकती थी, परंतु जन्माष्टमी के कारण 300 मालाएं बिकी हैं। इससे औसतन करीब एक लाख रुपये का अतिरिक्त कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफ कारोबारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बाल गोपाल की कई तरह की बांसुरियां गुणवत्ता व वजन के अनुसार बाजार में खूब बिकी। अमूमन लोगों ने 500 से 700 रुपये की चांदी की बांसुरी की खरीदारी की। इसके अलावा दूध, दही, मक्खन, मिश्री, पेड़े सहित अन्य दुग्ध मिष्ठान की भी लोगों ने खूब खरीदारी की। रेलवे रोड स्थित मिष्ठान भंडार के विक्रेता गगन ने बताया इस दौरान सबसे ज्यादा पेड़ों की बिक्री हुई।

जन्माष्टमी के अवसर पर फूलों की खरीदारी करते लोग। संवाद

जन्माष्टमी के अवसर पर फूलों की खरीदारी करते लोग। संवाद

जन्माष्टमी के अवसर पर फूलों की खरीदारी करते लोग। संवाद

जन्माष्टमी के अवसर पर फूलों की खरीदारी करते लोग। संवाद

जन्माष्टमी के अवसर पर फूलों की खरीदारी करते लोग। संवाद

जन्माष्टमी के अवसर पर फूलों की खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed