{"_id":"65bab96e89bdf064c00db894","slug":"five-people-traveling-in-auto-injured-in-collision-with-tractor-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-113238-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो सवार पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो सवार पांच लोग घायल
Thu, 01 Feb 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 01 Feb 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सहारनपुर रोड पर पांसरा के पास ट्रैक्टर की टक्कर लगने से ऑटो सवार दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में चालक के अलावा चारएक ही परिवार से है। हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने ऑटो चालक की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
मंडोली निवासी मनवर ने बताया कि वह ऑटो चालक है। बुधवार को वह अपने ऑटो में सवारियां लेकर दुसानी से पीरूवाला जा रहा था। उसके ऑटो में दुसानी निवासी नवनीत, उसका भाई कुलवंत, पत्नी रविंद्र कौर, कुलवंत की पत्नी शीला सवार थी। जब वह ऑटो लेकर पांसरा फाटक से थोड़ी दूर आगे पहुंचा तो सामने से तेज गति से लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली आई। आरोपी चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए सीधी टक्कर उसके ऑटो में मार दी।
वहीं पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक भी उसके ऑटो से टकरा गया। हादसे में ऑटो में सवार चारों सवारियों व उसके गंभीर चोटें आई। उसका ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मार्ग में जाम लग गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।