{"_id":"60e75c2d8ebc3e13527abd9f","slug":"five-patient-found-corona-9-recovered-yamuna-nagar-news-knl75837443","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के पांच मरीज मिले, नौ हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के पांच मरीज मिले, नौ हुए ठीक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में वीरवार को कोरोना के केवल पांच मरीज मिले। जबकि नौ मरीजों ने कोरोना को मात दी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिए गए 1221 सैंपलों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.24 प्रतिशत और डबलिंग रेट 278 दिन हो गया है। वहीं यमुनानगर में कुल आबादी में से 29.58 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। ये जानकारी सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने दी
उन्होंने बताया कि अब यमुनानगर में कोरोना के 28 सक्रिय मरीज हैं। इनमें 8 एक्टिव केस दूसरे जिले के अस्पतालों में दाखिल हैं और 4 मरीज जिला यमुनानगर के अस्पतालों में दाखिल है। अभी तक कुल 55622 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 27242 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 1221 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के कोविड-19 अस्पताल को जारी रखा जा रहा है। जबकि सब सेंटरों में कोविड सेवाओं को सीमित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दूसरी लहर में करीब एक हजार बेडों की सुविधा थी। जिसे अब जरूरत के हिसाब से कम किया जा रहा है। जिले में मरीज नाममात्र के होने के कारण ब्लॉक स्तर पर बनाए गए कोविड सेंटरों को भी अब बंद किया जाएगा। ताकि यहां तैनात स्टाफ अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में काम कर सकें। उन्होंने कहा कि जिला स्वास्थ्य विभाग आमजन की भागीदारी से यमुनानगर में तीसरी लहर को रोकने में सक्षम हैं। हालांकि अगर किसी कारणवश मरीजों की संख्या बढ़ती है तो जिले में पर्याप्त मात्रा में बेड, ऑक्सीजन व अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के केस कम होने पर लोग लापरवाही न बरतें और कोविड नियमों का पालन करते रहे। घर से बाहर जाते समय मास्क लगाना न भूलें। वहीं साबुन से बार बार हाथ भी धोते रहें। सीएमओ का कहना है कि दूसरी लहर में हमने काफी कुछ खोया है। जिसके चलते अब आम लोग भी ज्यादा जागरूक हो गए हैं।
वर्जन
अब तक जिले में कुल 24605 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 24177 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना की अगली लहर को लेकर प्लानिंग बनाई जा रही है। ताकि दूसरी लहर की तरह परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
गिरीश अरोड़ा, उपायुक्त