फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Five members of pickpocketing gang arrested

Yamuna Nagar News: जेब काटने वाले गिरोह के पांच शातिर काबू

Mon, 31 Mar 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 31 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Five members of pickpocketing gang arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला पुलिस की सीआईए वन पुलिस टीम ने जेब काटने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी हिसार, रोहतक व गोहाना के रहने वाले हैं। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सीआईए वन के इंचार्ज वीरेन्द्र सिंह वालिया ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बस स्टैंड पर दो आरोपी किसी व्यक्ति की जेब काटने की तलाश में हैं। टीम ने मौके से दो युवकों को पकड़ा। उनकी पहचान हिसार निवासी संजय व रोहतक निवासी सोनू के नाम से हुई।
विज्ञापन

आरोपियों ने 10 फरवरी 2024 को बस से पांवटा साहिब जा रहे एक व्यक्ति के बैग की चैन खोल कर उसमें से छोटा बैग चोरी कर लिया था। बैग में 19 हजार की नकदी, एक सोने की अंगूठी व सोने की बालियां थी। आरोपियों से सामान बरामद किया गया। यह केस थाना शहर यमुनानगर में दर्ज हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी टीम ने बस स्टैंड से ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान गोहाना निवासी ईश्वर, बिट्टू व सन्नी के नाम से हुई। आरोपियों ने 25 मार्च को कमानी चौंक पर जैसे ही एक व्यक्ति बस में चढ़ने लगा। आरोपियों ने उसकी जेब काट ली थी। उसकी जेब में 6500 रुपए थे। यह केस थाना शहर यमुनानगर में दर्ज किया गया था। आरोपी लोगों को बातों में उलझा कर जेब काटते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed