फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Five lakh rupees defrauded by promising to send people abroad

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने झांसा देकर पांच लाख की धोखाधड़ी

Tue, 16 Dec 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 16 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees defrauded by promising to send people abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा निवासी प्रमोद कांबोज ने ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा लगवाने का झांसा देकर यह रकम हड़प ली। सदर यमुनानगर थाना पुलिस ने प्रथिमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव साबापुर निवासी दीपांशु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात लाडवा स्थित कान्हा कंसल के संचालक प्रमोद कांबोज से हुई थी। उसने उससे ऑस्ट्रेलिया जाने को लेकर बातचीत की। आरोपी ने ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा लगवाने के नाम पर 15 लाख रुपये मांगे। पीड़ित के अनुसार 25 अगस्त 2023 को उसने आरोपी को पांच लाख रुपये तथा आवश्यक दस्तावेज सौंप दिए। करीब छह माह बीतने के बाद आरोपी ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया की फाइलें रिजेक्ट हो रही हैं और पहले कनाडा का वीजा लगवाने की सलाह दी, ताकि आगे चलकर ऑस्ट्रेलिया जाना आसान हो सके।
विज्ञापन

इस तरह अलग-अलग बहाने बनाकर करीब एक वर्ष का समय निकाल दिया गया। बाद में आरोपी ने यूके का वीजा लगवाने का झांसा भी देने लगा। आरोपी ने दस्तावेज तो लौटा दिए, लेकिन पांच लाख रुपये वापस करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed